Skip to main content

ताजा खबर

मेलबर्न में 3 विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह शानदार खेल दिखा रहे हैं। मेलबर्न टेस्ट मैच के पहले दिन 19 वर्षीय डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास ने उनके खिलाफ कुछ शानदार शॉट लगाकर उन्हें दबाव में जरूर डाला। लेकिन दिन के अंत तक बुमराह तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे। उन्होंने ट्रैविस हेड को डक और उस्मान ख्वाजा (57) और मिचेल मार्श (4) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसी के साथ जसप्रीत बुमराह दिग्गज खिलाड़ी ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवें तेज गेंदबाज बन गए हैं।

इंटरनेशनल करियर में अब तक 435 विकेट ले चुके हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह इंटरनेशनल करियर में अब तक 435* विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 43 टेस्ट, 89 वनडे और 70 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 19.52 के औसत से 194 विकेट लिए हैं। ईशांत शर्मा ने अपने करियर में 105 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 311 विकेट चटकाए हैं। वहीं, उन्होंने वनडे में 115 और टी20 में 8 विकेट लिए हैं।

ईशांत शर्मा 434 विकेट के साथ अब भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में छठवें स्थान पर आ गए हैं। सूची में कपिल देव 687 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, जहीर खान (597) दूसरे स्थान पर है।

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट-

खिलाड़ी
विकेट
कपिल देव
687
जहीर खान
597
जवागल श्रीनाथ
551
मोहम्मद शमी
448
जसप्रीत बुमराह
435*
ईशांत शर्मा
434

आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बुमराह

जसप्रीत बुमराह लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैकिंग में 904 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर है। आपको बता दें, वह टेस्ट रैंकिंग में संयुक्त रूप से सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की बराबरी की है।

चौथे टेस्ट के पहले दिन के बाद मजबूत स्थिति में हैं ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मेलबर्न टेस्ट की बात करें तो, पहले दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ (68*) और पैट कमिंस (8*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। कंगारू टीम के लिए सैम कोंस्टास (60), उस्मान ख्वाजा (57) और मार्नस लाबुशेन (72) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

আরো ताजा खबर

आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट को दुनियाभर में कंट्रोल करने वाली सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए कुछ अभूतपूर्व बदलाव...

Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England vs Australia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच...

‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने हाल में ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले...

SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम

SL A vs IND A: Brar’s Bowling Masterclass Seals Series Triumph for India A in Sri Lanka (image via X) तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन (मैच में 10...