Skip to main content

ताजा खबर

मेलबर्न टेस्ट से पहले भारत को लगा डबल झटका, रोहित के साथ ये धाकड़ बल्लेबाज हुआ चोटिल

मेलबर्न टेस्ट से पहले भारत को लगा डबल झटका, रोहित के साथ ये धाकड़ बल्लेबाज हुआ चोटिल

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को दोहरा झटका लगा है। शनिवार को केएल राहुल चोटिल हुए तो अब रविवार को प्रक्टिस सेशन के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि प्रैक्टिस के दौरान रोहित के बाएं घुटने में चोट लगी है।

चोटिल होने के बाद रोहित को अपनी चोट पर आईस पैक भी लगाते हुए देखा गया। हिटमैन इस दौरान काफी ज्यादा दर्द में नजर आए। चोटिल होने के बाद भारतीय कप्तान ने अपने प्रैक्टिस वाले गियर उतारे और वो कुर्सी पर बैठ गए और फिजियो ने आइस पैक निकाला। पैक लगाने पर रोहित के चेहरे पर काफी दर्द था। वह काफी समय तक आइस पैक लगाते हुए नजर आए थे।

बॉक्सिंग डे टेस्ट शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी है और ऐसे में रोहित का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है। उनकी ये चोट कितनी गंभीर है इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। रोहित शर्मा का प्रदर्शन इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अभी तक निराशाजनक रहा है। पिछले दो मैचों में उनके बल्ले से क्रमश: 3,6 और 10 रन निकले। गाबा टेस्ट बारिश के चलते ड्रॉ रहा जिस वजह से उन्हें दूसरी पारी में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला।

रोहित से पहले KL Rahul हो चुके हैं चोटिल

चौथे टेस्ट से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को शनिवार को मेलबर्न में नेट्स पर बल्लेबाजी करते समय हाथ में गेंद लग गई और फिजियो ने उनका इलाज किया। यहीं पर अभ्यास करते हुए राहुल के दाहिने हाथ में चोट लगी और उन्हें कुछ असहजता महसूस हुई।

चोट कितनी गंभीर है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और टीम मैनेजमेंट ने भी इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है कि उन्होंने मेडिकल असिस्टेंस क्यों मांगी। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में राहुल को उपचार के दौरान दाहिना हाथ पकड़े देखा गया। राहुल मौजूदा दौरे पर फॉर्म में हैं, उन्होंने 6 पारियों में 47 की प्रभावशाली औसत से 235 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

पिता के नक्शेकदम पर अन्वय द्रविड़! श्रीलंका के खिलाफ संकटमोचक बन खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी

Rahul Dravid’s son Anvay Dravid (image via X) सोमवार, 6 जुलाई को हंबनटोटा में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल...

6 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल...

SM Trends: 6 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद, कंगारू टीम की कुछ वीडियो काफी तेजी...

‘मुझे उसके लिए बुरा लगता है’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की बिगड़ती तबीयत पर बोले कपिल देव

Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की खराब...