
Steve Smith (Photo Source: Getty Images)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार दूसरी शतक जड़ दिया है। इसी के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ एक महा-रिकॉर्ड भी बनाया है। वे भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को पछाड़ा है। स्टीव स्मिथ जब भी भारत के खिलाफ खेलने उतरते हैं उनके बल्ले से हमेशा ही बड़ी पारी निकलती है।
दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक लगाया। एमसीजी में जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में स्मिथ ने 167 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना 34वां शतक टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया। ये इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक है। ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए मैच में भी उनके बल्ले से सेंचुरी निकली थी।
भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम था। जो रूट ने 10 शतक भारत के खिलाफ जड़े थे, लेकिन स्मिथ ने अब 11 शतक टीम इंडिया के खिलाफ जड़ दिए हैं। उससे पहले रिकी पोंटिंग, गैरी सोबर्स और विव रिचर्ड्स ने भारत के खिलाफ 8-8 शतक टेस्ट शतक जड़े थे। वहीं पिछली 10 पहली पारियों में घर पर खेलते हुए स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 7 शतक जड़े हैं।
BGT में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने Steve Smith
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब स्टीव स्मिथ के नाम है। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ ने अब तक 10 शतक भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जड़े हैं, जबकि विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर इस सीरीज में 9-9 शतक लगाए हैं। एक शतक स्मिथ ने भारत के खिलाफ WTC के फाइनल में जड़ा था। इस तरह भारत के खिलाफ उनके 11 शतक टेस्ट क्रिकेट में हो गए हैं।
BGT में सबसे ज्यादा शतक
10 – स्टीव स्मिथ
9 – विराट कोहली
9 – सचिन तेंदुलकर
NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

