Skip to main content

ताजा खबर

मेलबर्न टेस्ट के खेल के पहले दिन जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के फैन हो गए मोहम्मद कैफ, हेड के विकेट सेलिब्रेशन को लेकर रखा अपना पक्ष

BGT 2024-25 (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चौथे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। चौथे टेस्ट मैच की ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाज ट्रेविस हेड बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इस मुकाबले में ट्रेविस हेड का विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटका।

जैसे ही जसप्रीत बुमराह ने ट्रेविस हेड का विकेट अपने नाम किया टीम इंडिया के कैंप में सभी लोग काफी उत्साहित हो गए। जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन इनस्विंग गेंद को हेड सही तरीके से पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। तमाम लोगों ने जसप्रीत बुमराह की इस गेंद की जमकर प्रशंसा की है। पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी भारतीय तेज गेंदबाज की गेंद को लेकर अपना पक्ष रखा।

मोहम्मद कैफ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘जसप्रीत बुमराह ने कैसे ट्रेविस हेड के विकेट को सेलिब्रेट किया? उन्होंने ना तो ज्यादा सेलिब्रेशन किया और ना ही गुस्से में सेंड-ऑफ दिया। जसप्रीत बुमराह सिर्फ हंसे। बच्चों को यह चीज समझनी चाहिए और अपने रोल मॉडल को सही तरीके से चुनना चाहिए।’

यह रहा मोहम्मद कैफ का ट्वीट:

How does Bumrah celebrate the dismissal of Australia’s main man Travis Head? No over-the-top celebration, no angry send off, just a smile. Kids learn, choose your role models wisely. #INDvAUS

— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 26, 2024

जसप्रीत बुमराह ने खेल का पहला दिन खत्म होने तक तीन विकेट झटके

बता दें कि, जसप्रीत बुमराह ने अभी तक इस मैच में ट्रेविस हेड के अलावा उस्मान ख्वाजा और मिचेल मार्श को भी अपना शिकार बनाया है। जसप्रीत बुमराह ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

मैच की बात की जाए तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 311 रन पर 6 विकेट खो दिए हैं। टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 57 रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशेन ने 72 रन का योगदान दिया। Sam Kontas ने 60 रन की पारी खेली। पहले दिन के खेल खत्म होने तक स्टीव स्मिथ 68* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 8* रन बना लिए हैं। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

Women T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी 

England Women vs Australia Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों...

आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट को दुनियाभर में कंट्रोल करने वाली सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए कुछ अभूतपूर्व बदलाव...

Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England vs Australia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच...

‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने हाल में ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले...