Skip to main content

ताजा खबर

“मेरे पिता को दिमागी समस्या है”- योगराज सिंह के विवादित इंटरव्यू के बाद युवी का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

 

Yuvraj Singh and Yograj Singh (Source X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता ने कपिल देव और एमएस धोनी दोनों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एमएस धोनी की वजह से उनके बेटे का करियर खत्म हुआ। युवी 4-5 साल और खेल सकता था।

इसके साथ ही उन्होंने कपिल देव पर भी निशाना साधा और कहा कि मैं तेरा वो हाल करूंगा कि दुनिया थूकेगी तुझ पर। योगराज सिंह का ये इंटरव्यू जब वायरल हुआ तो हर कोई ये कहने लगा कि उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके बेटे युवराज सिंह का भी एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि उनके पिता को मानसिक समस्या है, जिसे वे स्वीकार करते।

युवराज सिंह का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

दरअसल, युवराज सिंह ने करीब 9 महीने पहले TRS पॉडकास्ट में इस बात को कबूल किया था कि उनके पिता को दिमागी समस्या है, लेकिन वे इसे स्वीकार नहीं करते। युवराज ने कहा था, “मुझे लगता है कि मेरे पिता को एक मानसिक समस्या है और वह इसे स्वीकार नहीं करना चाहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि कुछ ऐसा है जिस पर उन्हें ध्यान देने की आवश्यकता है, वह इसे स्वीकार नहीं करते हैं, जैसे मैं स्वीकार करता हूं कि मुझे थैरेपी की आवश्यकता है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करते हैं। यह ऐसा ही है, जिसे आप बदल नहीं सकते।”

👀https://t.co/9lSouEYRWP

— Sports with naveen (@sportswnaveen) September 2, 2024

योगराज सिंह ने धोनी और कपिल देव को लेकर दिया था विवादित बयान

योगराज सिंह ने स्विच को दिए इंटरव्यू में धोनी को लेकर कहा था, “मैं एमएस धोनी को कभी माफ नहीं करूंगा। उसे अपनी शक्ल शीशे में देखनी चाहिए। वह बहुत बड़ा क्रिकेटर है, लेकिन उसने जो कुछ मेरे बेटे के खिलाफ किया, वो सब अब सामने आ रहा है। उसे जिंदगी में कभी माफ नहीं किया सकता। उस आदमी (धोनी) ने मेरे बेटे की जिंदगी तबाह की है। युवराज चार-पांच साल और क्रिकेट खेल सकता था।”

वहीं कपिल देव को लेकर योगराज सिंह ने कहा कि, “मैं जिंदगी में लोगों को दिखाना चाहता हूं कि योगराज चीज किया है, जिसको तुमने नीचे गिराया है, आज सारी दुनिया उसके पैरों के नीचे है। उसे सलाम करती है और वो लोग जिन्होंने बहुत बुरा किया था…किसी को कैंसर है, किसी का घर टूट गया, कोई मर गया और किसी के घर में बेटा ही नहीं है।

आप समझ रहे हो मैं किसकी बात कर रहा हूं…उस आदमी ने जो किया वो आपके ग्रेटेस्ट कैप्टन ऑफ ऑल टाइम मिस्टर कपिल देव हैं…उसको मैंने कहा था कि वो हाल करके छोड़ूंगा कि दुनिया थूकेगी तुझ पर। आज युवराज सिंह के पास 13 ट्रॉफी हैं और तेरे पास एक ही है वर्ल्ड कप।”

Beta

Beta feature

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए PCB का मास्टरप्लान, नए फॉर्मेट में खेला जाएगा घरेलू चैंपियंस कप

PCB 2027 World Cup (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपने घरेलू 50 ओवर के...

SL vs IND: सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में बुलावा, जानिए 33 वर्षीय स्पिनर के चयन की वजह

SL vs IND: Saransh Jain earns maiden India Test call-up for Sri Lanka tour (image via X) मंगलवार, 28 जुलाई को 33 साल के ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर सारांश जैन को श्रीलंका...

AUS vs BAN: टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में नाहिद और तस्कीन का होगा मेडिकल असेसमेंट

Nahid Rana, Taskin Ahmed to undergo medical assessments in Australia ahead of Bangladesh’s Test tour (image via X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा और तस्कीन अहमद मंगलवार, 28 जुलाई...

WI vs PAK: 11 ओवर, 27 रन, 5 विकेट और लगातार 5 विकेट-मेडन! पाकिस्तान के खिलाफ जस्टिन ग्रीव्स का खौफनाक स्पेल

Justin Greaves (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐसी गेंदबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।...