Skip to main content

ताजा खबर

‘मेरे करियर का शायद मेन हाईलाइट’ BGT 2021-22 को याद करते हुए शार्दुल ठाकुर, जाने और क्या कहा

मेरे करियर का शायद मेन हाईलाइट BGT 2021-22 को याद करते हुए शार्दुल ठाकुर जाने और क्या कहा

Shardul Thakur (Photo Source: Twitter)

भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) का 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। तो वहीं अब जब भारतीय टीम एक बार फिर से इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयारी कर रही है, तो अनुभवी ऑलराउंडर ने बड़ा बयान दिया है।

साल 2020-21 का वह दौरा टीम इंडिया के लिए बड़ा ही उतार-चढ़ाव वाला रहा था। टीम के खिलाड़ी पर्सनल रीजन की वजह से नहीं खेले, तो कुछ खिलाड़ियों को गाबा, ब्रिसबेन में होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले इंजरी हो गई थी।

लेकिन भारत ने इसके बावजूद भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया। दूसरी ओर, अब इस सीरीज को याद करते हुए शार्दुल ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। ठाकुर का कहना है शायद यह उनके करियर का मेन हाईलाइट है।

शार्दुल ठाकुर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही शार्दुल ठाकुर एक इवेंट में नजर आए थे, इस इवेंट में शार्दुल ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- मैंने ब्रिस्बेन में जो किया, वह शायद मेरे करियर का मेन हाईलाइट है, जब सबसे ज्यादा मायने रखता था, तब योगदान दिया। हम फिर से ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि लिस्ट में मेरा नाम देखने को मिलेगा।

मानसिक रूप से भी मैं इन रणजी खेलों में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी तैयारी कर रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता हूं, वहां कुछ करना चाहता हूं। कई अंतरराष्ट्रीय टीमें वहां लगातार तीन सीरीज जीतने में नाकाम रही हैं, लेकिन यह टीम लगातार तीन सीरीज जीतने वाली टीम हो सकती है, इसलिए मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं।

मुझे वह सीरीज याद है, मेरी फ्लाइट में कोच रवि शास्त्री से बात हुई थी। फ्लाइट में मुझे उन्होंने बुलाया और कहा- शार्दुल, तुम वनडे टीम का हिस्सा हो, लेकिन मैं तुम्हें बता रहा हूं, तुम ऑस्ट्रेलिया नहीं छोड़ रहे हो, तुम आखिरी दिन तक रुके हो। उस दौरे पर मैं सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा था, लेकिन फिर भी मैंने तीनों फाॅर्मेट खेले और आखिरी टेस्ट भी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...