Skip to main content

ताजा खबर

मेरे करंट फेवरेट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है: एमएस धोनी 

मेरे करंट फेवरेट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है एमएस धोनी

Jasprit bumrah and ms dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान व फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने हाल में ही, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि धोनी ने बुमराह को अपना करंट फेवरेट गेंदबाज बताया है।

गौरतलब है बुमराह पिछले कुछ समय ना सिर्फ टीम इंडिया के, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। तो वहीं हाल में ही खत्म हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को टीम इंडिया को खिताब दिलवाने में, बुमराह ने गेंदबाजी में अहम योगदान दिया था। जब कप्तान रोहित को विकेट की जरूरत होती थी, तो वह गेंद बुमराह थमाते थे, और जसप्रीत अपने कप्तान की उम्मीदों पर एकदम खरा उतरते थे।

बता दें कि हाल में एमएस धोनी शू कंपनी एशियन के एक प्रोग्राम को अटैंड करते हुए नजर आए हैं, जिसके वह ब्रांड एंबेसडर भी हैं। तो वहीं जब इस प्रोग्राम ने एक फैंस ने धोनी से उनके फेवरेट गेंदबाज के बारे में पूछा, तो धोनी ने उस फैन को जबाव देते कहा कि मेरे करंट फेवरेट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है।

देखें एमएस धोनी की ये वायरल वीडियो

Jasprit Bumrah के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको जसप्रीत बुमराह के बारे में बताएं तो उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एमएस धोनी की ही कप्तानी में की थी। गौरतलब है कि बुमराह ने धोनी की कप्तानी में साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था।

तो वहीं खबर लिखे जाने तक जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए 8 साल के क्रिकेट करियर में 36 टेस्ट, 89 वनडे और 70 टी20 मैच खेले चुके हैं। इस दौरान बुमराह ने 159 टेस्ट, 149 वनडे और 89 टी20 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही बुमराह की याॅर्कर गेंदबाजी को कोई भी सानी नहीं है।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...