
Kapil Dev and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter)
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। हालांकि इस टीम में कई धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया।
बता दें कि, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे। इस टीम में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को शामिल नहीं किया गया है। यही नहीं जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज में जबरदस्त रहा था और कई लोगों ने उनकी गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा की थी।
पिछले काफी समय से जसप्रीत बुमराह की तुलना कपिल देव से हो रही है। हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान ने जसप्रीत बुमराह को लेकर अपना पक्ष है। यही नहीं उन्होंने इंग्लैंड सीरीज में चयनकर्ताओं की सोच को लेकर भी सवाल उठाया है। कपिल देव ने कहा कि, ‘मैं दूसरे की सोच पर कैसे कमेंट कर सकता हूं? चयनकर्ताओं ने कुछ सोचकर ही टीम बनाई होगी। अगर मैं कुछ बोलेगा तो यह आलोचना होगी और मैं ऐसा नहीं करना चाहता हूं। लोगों के ग्रुप में यह योजना बनाई है।’
प्लीज मेरी और बुमराह की तुलना ना करें: कपिल देव
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ हो रही है अपनी तुलना को लेकर कपिल देव ने कहा कि, ‘प्लीज हमारी तुलना ना करें। आप एक युग के खिलाड़ी के दूसरे से नहीं तुलना कर सकते हैं। इसकी कोई जरूरत नहीं है। आज के खिलाड़ी एक दिन में 300 रन बना रहे हैं और हमारे समय में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ था। इसलिए हम दोनों की तुलना न की जाए।’
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को पांच मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। यह मैच कोलकाता, चेन्नई, राजकोट, पुणे और मुंबई में खेले जाएंगे। भले ही जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया में शामिल न किया गया हो लेकिन तमाम फैंस इस बात से काफी खुश है कि मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हुई है।
अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’
AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11
ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

