Skip to main content

ताजा खबर

मेरी भारतीय टीम के साथ सबसे पसंदीदा यादें हैं…: राहुल द्रविड़ ने अपने मुख्य कोच के कार्यकाल को लेकर किया बड़ा खुलासा

मेरी भारतीय टीम के साथ सबसे पसंदीदा यादें हैं राहुल द्रविड़ ने अपने मुख्य कोच के कार्यकाल को लेकर किया बड़ा खुलासा

Rahul Dravid (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाना है। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले को अपने नाम जरूर करना चाहेगी। अभी तक दोनों ही टीमों ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी छाप छोड़ी है।

हालांकि फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के अभी तक के मुख्य कोच के सफर की वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया। बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद गौतम गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया जा सकता है।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि राहुल द्रविड़ अपने मुख्य कोच के कार्यकाल को लेकर बड़ा खुलासा कर रहे हैं। वो खुद यही चाहते हैं कि भारतीय टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल को अपने नाम करें और साथ ही उन्होंने आगामी मैच से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी है।

यह रही वीडियो:

भारतीय टीम ने अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट के अपने सभी मैच में जीत दर्ज की है। उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो उन्होंने भी अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है। बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

भारतीय टीम के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली थी। यही नहीं इससे पहले भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। अब फाइनल में भी रोहित शर्मा अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...