Skip to main content

ताजा खबर

“मेरी बेस्ट ODI पारी…”, इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान

“मेरी बेस्ट ODI पारी…”, इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill (Photo Source: X)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। मेजबान टीम ने 142 रनों से जीत दर्ज कर 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया। तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 356 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए 34.2 ओवरों में 214 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय उप-कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज में एक शतक और दो अर्धशतकीय पारी खेल प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने तीन मैचों में 259 रन बनाए। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले गिल का शानदार फॉर्म टीम के लिए अच्छा संकेत है। इस बीच, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने के बाद शुभमन का क्या कहना है, आइए आपको बताते हैं-

शुरुआत में पिच थोड़ी मुश्किल थी- शुभमन गिल

शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए तीसरे वनडे में अपनी शतकीय पारी को वनडे फॉर्मेट में अपनी सबसे अच्छी पारियों में से एक बताया। उन्होंने बताया कि पिच शुरुआत में थोड़ी मुश्किल थी, इसीलिए उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर स्ट्रेट्जी बनाई और बड़ी पारी की ओर आगे बढ़े।

“निश्चित रूप से (यह पूछे जाने पर कि क्या यह वनडे फॉर्मेट में उनकी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी है)। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए वनडे में सबसे अच्छी पारियों में से एक है। शुरुआत में पिच थोड़ी मुश्किल थी, इसलिए यह संतोषजनक है। तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी सी मदद थी। यह सीम कर रही थी, इसलिए (विराट के साथ) बातचीत में स्ट्राइक रोटेट करने और पावरप्ले में विकेट न गंवाने, मोमेंटम बनाए रखने और वहां से आगे बढ़ने के बारे में बात की। (बल्लेबाजी के दौरान अप्रोच पर) बिना ज्यादा सोचे-समझे जो भी आपके पास आ रहा है, उस पर रिएक्ट करो।”

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शुभमन ने 102 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 112 रन की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। पंजाब किंग्स 8 मैचों में 6...

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...

2 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स...