Skip to main content

ताजा खबर

‘मेरी बहुत मदद की’ T20I में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बनने के बाद जसप्रीत बुमराह को लेकर अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इस समय खेल के सबसे फाॅर्मेट में टीम इंंडिया की कई ताकतों में से एक हैं। तो वहीं हाल में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए तीसरे टी20 मैच के बाद, अब वह भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

अर्शदीप ने सीनियर भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है। खिलाड़ी के नाम इस समय 92 टी20 विकेट हैं, और वह पहले नंबर पर 96 विकेट के साथ मौजूद युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ने से कुछ ही दूर हैं।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले उन्होंने टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह के साथ अपनी गेंदबाजी जुगलबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अर्शदीप का कहना है कि बुमराह ने इस फाॅर्मेट में उनकी काफी मदद की है।

अर्शदीप सिंह ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि साउथ अफ्रीका बनाम भारत के बीच, तीसरे टी20 मैच से पहले आधिकारिक ब्राॅडकास्टर्स से बात करते हुए अर्शदीप ने कहा- मैंने यह पहले भी कहा है कि मुझे जसप्रीत भाई के रूप में एक बहुत अच्छा गेंदबाजी साझेदार मिला है।

उन्होंने दूसरे छोर से दबाव बनाकर मुझे विकेट लेने में काफी मदद की है। इसका क्रेडिट उन्हें जाता है और मुख्य बात यह है कि मैं परिस्थितियों और मैच की स्थिति के अनुरूप खुद को कितनी अच्छी तरह ढाल पाता हूं, यह महत्वपूर्ण है।

अर्शदीप ने आगे कहा- मैं शुरुआत में बल्लेबाजों पर अटैक करने की कोशिश करता हूं और अंत में, मैं बल्लेबाजों को मात देने और खेल को वापस अपनी ओर लाने की कोशिश करता हूं। मैं बस वर्तमान का आनंद लेने की कोशिश करता हूं और मैदान पर तथा मैदान के बाहर मौज-मस्ती करता हूं।

यही मेरा मंत्र रहा है। खेल के कुछ दिग्गजों के साथ खेलना और उनसे मानसिक और शारीरिक तैयारी के बारे में सीखना, यही कारण है कि मुझे लगता है कि मैंने अपना खेल विकसित किया है। मैं जहां भी संभव हो वहां से सीखने और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...