Skip to main content

ताजा खबर

‘मेरी ज्यादातर डिमांड से BCCI सहमत है’ सपोर्ट स्टाफ की नियुक्त पर हेड कोच गौतम गंभीर

मेरी ज्यादातर डिमांड से BCCI सहमत है सपोर्ट स्टाफ की नियुक्त पर हेड कोच गौतम गंभीर

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), जोकि 27 जुलाई से शुरू होने वाले भारत के श्रीलंका दौरे से जिम्मेदारी संभालने वाले हैं, उनका एक बड़ा बयान सामने आया है। गंभीर का कहना है कि उनकी ज्यादातर डिमांड को BCCI ने मान लिया है।

गंभीर के इस बयान को अगर करीब से देखा जाए तो भारतीय क्रिकेट टीम के साथ सपोर्ट स्टाफ में अभिषेक नायर और Ryan ten Doeschate नजर आ सकते हैं। तो वहीं इन दोनों की नियुक्त को देखें, तो इस तिकड़ी ने इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक साथ काम किया है, और पिछले सीजन केकेआर तीसरा आईपीएल खिताब भी जीतने में सफल रही थी।

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा- मैंने रियान और अभिषेक जैसे लोगों के साथ काम किया है। मुझे इनके बारे में खिलाड़ियों के साथ अन्य लोगों से भी प्रतिक्रिया मिली है। टी दिलीप फील्डिंग कोच बने रहेंगे और श्रीलंका दौरे के लिए साईराज बहुतुले अंतरिम गेंदबाजी कोच होंगे।

गंभीर ने आगे कहा- मैं वास्तव में खुश हूं, क्योंकि मैंने जो कुछ भी बीसीसीआई से मांगा, ज्यादातर पर वे सहमत हैं। मैं इन खबरों को पढ़ता रहता हूं कि सपोर्ट स्टाफ ऐसा होगा वैसा होगा, लेकिन बचे हुए स्टाफ का सेलेक्शन श्रीलंका दौरे के बाद किया जाएगा।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

टी20 सीरीज के लिए: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान परगा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

वनडे सीरीज के लिए: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाॅशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा।

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे का फुल शेड्यूल:

पहला टी20: 27 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

दूसरा टी20: 28 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

तीसरा टी20: 30 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

पहला वनडे: 2 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

दूसरा वनडे: 4 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

तीसरा वनडे: 7 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

আরো ताजा खबर

IPL 2026: विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम बेस्ट IPL XI, ये हैं उनके टॉप चॉइस!

IPL: Virat Kohli picks his all time RCB XI (image via getty) भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अब तक की...

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...

NZ vs SA 2026: अंगूठे की चोट के कारण Ish Sodhi शेष T20I सीरीज से बाहर

NZ vs SA: Ish Sodhi (image via getty) न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी टी20आई सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी...

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...