Skip to main content

ताजा खबर

‘मेरा बेटा कब तक बेइज्जती बर्दाश्त करता’ अश्विन के रिटायरमेंट पर भावुक हुए क्रिकेटर के पिता, दिया बड़ा बयान 

‘मेरा बेटा कब तक बेइज्जती बर्दाश्त करता’ अश्विन के रिटायरमेंट पर भावुक हुए क्रिकेटर के पिता, दिया बड़ा बयान 

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने  जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के बाद, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। करीब 14 साल चले लंबे क्रिकेट करियर को अश्विन ने विराम देने का फैसला किया।

दूसरी ओर, अश्विन का यूं अचानक क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना कुछ क्रिकेट प्रेमियों को रास नहीं आया। साथी खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर भी दिग्गज ऑफ स्पिनर के इस फैसले से काफी हैरान हैं। तो वहीं अब अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर उनके पिता रविचंद्रन का बड़ा बयान सामने आया है। अश्विन के पिता का कहना है कि अश्विन की टीम बेइज्जती हो रही थी, और वह इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं कर सकते थे।

अश्विन के रिटायरमेंट पर भावुक हुए पिता

बता कि क्रिकेटर के रिटायरमेंट को लेकर उनके पिता ने सीएनएन न्यूज 18 के साथ बात करते हुए कहा- हमें भी इस बारे में आखिरी मिनट में पता चला। मुझे नहीं पता उसके दिमाग में क्या चल रहा था। उसने बस अपना फैसला सुना दिया और मैंने उसे मान लिया। इसे लेकर मेरी कोई भावना नहीं है। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने रिटायरमेंट लिया, उससे मेरा मन खुश नहीं था, मन चाहता है कि वह खेलता रहे।

अश्विन के पिता ने आगे कहा- संन्यास लेना अश्विन की इच्छा थी, और मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकता। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने संन्यास लिया, उसके कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें सिर्फ अश्विन ही जानता है।

शायद टीम में उसकी जो बेइज्जती हुई, वो एक कारण हो सकता है। वह 14-15 साल मैदान पर रहा। लेकिन हमें पता था कि जिस तरह से उसकी बेइज्जती हो रही है, वह ऐसा फैसला ले सकता है। वह कब तक बेइज्जती बर्दाशत करता। शायह उसने खुद ही यह फैसला कर लिया।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...