Skip to main content

ताजा खबर

“मेरा चैप्टर खत्म…”, पूर्व बांग्लादेशी कप्तान तमीम इकबाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

“मेरा चैप्टर खत्म…”, पूर्व बांग्लादेशी कप्तान तमीम इकबाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Tamim Iqbal (Photo Source: X)

पूर्व बांग्लादेशी कप्तान तमीम इकबाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बता दें, तमीम ने दूसरी बार अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। उन्होंने जुलाई 2023 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की थी, लेकिन फिर उस वक्त की पीएम शेख हसीना से बात करने के बाद 24 घंटों के अंदर रिटायरमेंट वापस ले लिया था।

तमीम इकबाल ने बुधवार (8 जनवरी) को सिलहट में बांग्लादेश के चयनकर्ताओं को अपना फैसला सुनाया। चयनकर्ताओं ने उन्हें आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नेशनल टीम में फिर से शामिल होने का आग्रह किया, लेकिन तमीम संन्यास लेने पर अड़े रहे।

तमीम इकबाल ने सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

तमीम इकबाल ने शुक्रवार (10 जनवरी) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा,

“मैं लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हूं। यह दूरी बनी रहेगी। इंटरनेशनल क्रिकेट में मेरा चैप्टर खत्म हो चुका है। मैं इस बारे में लंबे समय से सोच रहा था। अब जब चैंपियंस ट्रॉफी जैसा बड़ा टूर्नामेंट आ रहा है, तो मैं किसी के ध्यान का केंद्र नहीं बनना चाहता, जिससे टीम अपना ध्यान भटका सके। बेशक, मैं पहले भी ऐसा नहीं चाहता था। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने मुझे टीम में वापस आने के लिए कहा। चयन समिति के साथ भी चर्चा हुई। टीम में मुझे शामिल करने के लिए मैं उनका आभारी हूं। हालांकि, मैंने अपने दिल की बात सुनी है।”

तमीम ने यह भी कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा उनके जवाब का इंतजार करना अनावश्यक था, क्योंकि उन्होंने काफी समय पहले ही खुद को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा लिया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा रहा प्रदर्शन

तमीम इकबाल ने बांग्लादेश के लिए आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला था। उन्होंने 70 टेस्ट मैच, 243 वनडे और 78 टी20 मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 38.89 के औसत से 5134 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे। वनडे में 36.65 के औसत से 8357 रन और टी20 में 24.08 के औसत से 1758 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...