Skip to main content

ताजा खबर

मुश्किल में फंस सकती है Byju’s, ट्रिब्यूनल ने BCCI की बकाया राशि की याचिका स्वीकार की, जाने क्या है पूरा मामला?

मुश्किल में फंस सकती है Byjus ट्रिब्यूनल ने BCCI की बकाया राशि की याचिका स्वीकार की जाने क्या है पूरा मामला

Byju’s and BCCI (Image Credit- Twitter X)

देश की एडटैक दिग्गज बायजू (Byju’s) की परेशानी बहुत ही जल्द बढ़ने वाली है। बता दें कि नेशनल कंपनी लाॅ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने एक याचिका को स्वीकार कर लिया है, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की कंपनी पर 158 करोड़ की बकाया राशि से संबंधित है।

गौरतलब है कि यह विवाद सितंबर 2023 का है, जब बीसीसीआई ने बायजू की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (Think & Learn Pvt Ltd.) के खिलाफ NCLT की बेंगलुरु पीठ में याचिका दायर की थी। एपेक्स क्रिकेट बोर्ड ने अपनी याचिका में दावा किया है, कंपनी ने स्पाॅन्सरशिप की बकाया राशि देने में बड़ी चूक की है।

तो वहीं NCLT पीठ ने अपने आदेश में कहा कि बायजू ने स्पाॅन्सरशिप अधिकारों के माध्यम से बीसीसीआई की सेवाओं का लाभ उठाया था और उस पर बकाया कर्ज का स्पष्ट सबूत था। ट्रिब्यूनल ने दोनों पक्षों के बीच ईमेल के निशान की जांच की, जिसने बकाया राशि और दिवालिया होने की स्थिति को पूरी तरह से परिभाषित किया गया है।

BCCI की इतने करोड़ की राशि है बकाया

उक्त मसले को लेकर अगर NCLT द्वारा जारी किए एक बयान की माने तो यह कहा गया है कि सामान्य नोटिस बायजू के ईमेल दिनांक 06.01.2023 को जारी किया गया था और TDS (स्रोत पर कर कटौती) को छोड़कर, 158 करोड़ की बकाया स्पाॅन्सरशिप राशि है, जैसा कि बकाया बिलों में दिखाया गया है।

इन बिलों में बीसीसीआई ने कुल 12 बिलों को ट्रिब्यूनल के पास सबूत के तौर पर दिखाया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विदेशी दौरे और सीरीज के दौरान कंपनी के लोगो वाली जर्सी को पहनकर खेलते हुए नजर आए थे।

पहला डिफॉल्ट 21 अगस्त, 2022 को हुआ था, तब बीसीसीआई की कंपनी पर 50 प्रतिशत राशि बकाया थी। जनवरी 2023 में बायजू द्वारा बीसीसीआई को 143 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भुनाने की अनुमति देने के बावजूद, बकाया राशि अभी भी 158.9 करोड़ रुपये है।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि बायजू कब तक बीसीसीआई के बकाया राशि का भुगतान करने वाली है?

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने आखिरी बार क्यों की कप्तानी? जानिए वजह

NZ vs IND 2026: Shubman Gill (image via getty) हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल में शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कप्तानी की (दुर्भाग्य से, लगातार बारिश...

IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK को अलविदा कह सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

3 CSK players who could be released before IPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) IPL 2027 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उम्मीद के...

NZ vs IND 3rd ODI: हैमिल्टन में बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे; बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द

NZ vs IND 3rd ODI: Match abandoned due to rain (image via BCCI/X) मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार बारिश ने खेल में खलल डाला, जिसके...

IPL 2027: अर्शदीप सिंह जाएंगे MI? ट्रेड डील की खबरों पर पिता ने तोड़ी चुप्पी; देखें वायरल वीडियो

Arshdeep Singh Father Opens Up on Pacer’s Reported Trade to Mumbai Indians (image via X) खबरों के अनुसार, भारतीय टीम के स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, पंजाब...