Skip to main content

ताजा खबर

मुझे BCCI प्रेसिडेंट, सेलेक्टर या हेड कोच बनना अच्छा लगेगा: हरभजन सिंह

BCCI and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)
BCCI and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने प्रशासनिक तौर पर भारतीय क्रिकेट की सेवा करने की इच्छा जताई है। क्रिकेट गलियारों में टर्बनेटर के नाम से मशहूर भज्जी ने कहा कि उन्हें बीसीसीआई अध्यक्षय, सेलेक्टर या फिर कोच बनना अच्छा लगेगा।

हरभजन ने साफ किया कि उनकी महत्वाकांक्षा BCCI के ढांचे में कई पदों तक फैली हुई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका मुख्य मकसद भारतीय क्रिकेट में सार्थक योगदान देना है, न कि केवल पद या ओहदे हासिल करना।

Harbhajan Singh ने दिया बड़ा बयान

हरभजन ने हाल में ही एक मीडिया इंटरव्यू में कहा “ऐसा नहीं है कि मैं भविष्य में तीनों भूमिकाएं निभाना चाहता हूं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि जो मेरी किस्मत में है, वह मुझे मिलेगा। अगर मुझे कभी ऐसी कोई भूमिका निभाने का मौका मिला, जिससे मैं भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ कर सकूं, तो मुझे ऐसा करने में बहुत खुशी होगी। मेरी इच्छा है कि मैं किसी तरह उस खेल को कुछ वापस दे सकूं जिसने मुझे इतना कुछ दिया है।”

हरभजन ने आगे कहा “तो, चाहे BCCI प्रेसिडेंट, सेलेक्टर या हेड कोच की भूमिका हो, मैं भारतीय क्रिकेट के किसी भी काम आना चाहूंगा। ऐसा करने में मुझे बहुत खुशी होगी।”

Harbhajan Singh के क्रिकेट करियर पर एक नजर

गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने साल 1988 में भारत के लिए डेब्यू किया था। 18 साल के अपने लंबे क्रिकेट करियर में हरभजन ने भारतीय टीम के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे  और 28 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान हरभजन ने टेस्ट में 32.46 की औसत से 417, वनडे में 33.36 की औसत से 269 और टी20आई में 25.32 की औसत से कुल 25 विकेट हासिल किए। साथ ही उन्होंने 163 आईपीएल मैचों में 26.87 की औसत से कुल 150 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें – मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

আরো ताजा खबर

SL vs IND: टेस्ट क्रिकेट में कौन है आगे श्रीलंका या भारत? जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स 

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। इस दौरे पर टीम इंडिया शुभमन गिल...

अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से की बड़ी मांग, कहा ‘सरफराज खान की टेस्ट भूमिका स्पष्ट करें’

R Ashwin and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन हाल में ही भारतीय टीम मैनेजमेंट से एक बड़ी मांग करते हुए नजर आए हैं। बता...

जियोहाॅटस्टार नहीं बल्कि यहां देख पाएंगे आप भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज

AFG vs IND T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने...

14 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’ भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर...