Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे ‘लेडी बुमराह’ बनना है” कौन है पुजा महतो जो करना चाहती है क्रिकेट की दुनिया में राज?

 

Puja Mahto (Source X)

दुनिया के बेस्ट गेंदबाज की बात आती है तो जसप्रीत बुमराह का नाम अपने आप दिमाग में आ जाता है। हर कोई बुमराह की तरह गेंदबाजी करना चाहता है और उनके जैसा स्टार गेंदबाज बनना चाहता है। हालांकि, यह राह इतनी आसान नहीं जितनी लगती है। लेकिन इस राह पर चलने का फैसला नेपाल की महिला खिलाड़ी ने लिया है।

नेपाल की पुजा महतो बनना चाहती हैं “लेडी बुमराह”

ICC महिला U19 T20 वर्ल्ड कप 2025 में नेपाल की कप्तान पुजा महतो का प्रदर्शन हर किसी के लिए प्रेरणा बन गया है। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद से शानदार खेल दिखाते हुए न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि खुद को ‘लेडी बुमराह’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया। जसप्रीत बुमराह को अपना आदर्श मानने वाली महतो ने 4th प्लेस प्ले-ऑफ में मलयेशिया के खिलाफ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता।

महतो ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और मैच की दूसरी ही गेंद पर विकेट चटकाया। उन्होंने अपने पहले स्पेल में दो और पूरे मैच में कुल चार विकेट लिए, जिसमें उन्होंने मात्र 9 रन दिए। इस प्रदर्शन से वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 9 विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गईं।

46 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत खराब रही और टीम 22 पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन महतो ने 23* रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। उनकी सूझ-बूझ और संयम भरी पारी ने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

महतो ने क्वालिफाइंग राउंड में भी कुवैत के खिलाफ 130* रन और 5 विकेट लेकर नेपाल को पहली बार वर्ल्ड कप में पहुंचाया था। उन्होंने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से साबित किया कि वह न केवल एक बेहतरीन कप्तान हैं, बल्कि टीम की रीढ़ भी हैं, जैसे जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए हैं।

महतो और उनकी टीम के लिए यह वर्ल्ड कप भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन 2027 में नेपाल के पास खुद को साबित करने का एक और बड़ा मौका होगा। ICC महिला U19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन नेपाल में होगा।

खुद को लेकर पुजा महतो ने क्या कहा

“एक कप्तान के तौर पर मैं हमेशा आगे से नेतृत्व करना चाहती हूं। मेरा मानना है कि मुझे अपनी टीम और देश के लिए हर समय कुछ न कुछ योगदान देना चाहिए। जब मैं गेंदबाजी कर रही थी, तो मेरा लक्ष्य तेजी से विकेट लेना था। बल्लेबाजी के दौरान मैंने सोचा कि मुझे अपनी टीम के लिए खड़ा रहना है। मेरे गेंदबाजी आदर्श बुमराह हैं, मैं ‘लेडी बुमराह’ बनना चाहती हूं। इसलिए मैं हमेशा अपनी पूरी ताकत लगाकर खेलती हूं। कप्तान के तौर पर मैंने हमेशा यही सोचा कि मुझे टीम के लिए योगदान देना है।”

 

আরো ताजा खबर

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...

सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स

Ranji Trophy (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर चयनकर्ता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे...