
Sairaj Bahutule (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। तो वहीं भारतीय टीम के इस दौरे के बीच, इस दौरे के लिए अंतरिम गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आ रहे साईराज बहुतुले (Sairaj Bahutule) का बड़ा बयान सामने आया है। बहुतुले ने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को अच्छा गेंदबाज भी बताया है।
गौरतलब है कि इस समय भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। तो वहीं पहले वनडे मैच में शुभमन गिल गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे, तो वहीं तीसरे टी20 मैच में रिंकू सिंह और नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे।
Sairaj Bahutule ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका के बीच 2 अगस्त को हुए पहले वनडे मैच के समाप्त होने के बाद साईराज बहुतुले ने पोस्ट मैच के दौरान इंडिया टुडे के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाज, अच्छे गेंदबाज भी हैं। उनका पहला स्किल बल्लेबाजी है, इसलिए वे गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं, लेकिन उनके पास स्किल है, जितना अधिक वे अभ्यास करेंगे, और अच्छा करेंगे।
बहुतुले ने आगे कहा- हमने यह टी20 सीरीज के दौरान देखा, जिस तरह से रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में योगदान देकर, टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसी तरह, इस वनडे मैच में शुभमन गिल को गेंद थमाई गई। इसको देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में यह पूरी तरह से एक ऑलराउंडर का खेल होने वाला है।
दूसरी ओर, आपको भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बारे में बताएं, तो पहला वनडे मैच टाई पर खत्म हुआ है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 4 अगस्त, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

