Skip to main content

ताजा खबर

मुझे लगता है कि सुंदर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है: साइमन डूल

Washington Sundar (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और कई लोगों ने उनकी गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा की है। हाल ही में पूर्व खिलाड़ी साइमन डूल ने यह बयान दिया है कि 22 नवंबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज में वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा को स्पिन गेंदबाजी अटैक संभालनी चाहिए।

इस समय टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। भले ही बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वाशिंगटन सुंदर ने भाग ना लिया हो लेकिन उसके बावजूद युवा खिलाड़ी इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने अभी तक तीन पारी में 15 विकेट झटके हैं। पुणे टेस्ट में सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट के खेल के पहले दिन के खत्म होने के बाद साइमन डूल ने ब्रॉडकास्ट को बताया कि, ‘जो कला वाशिंगटन सुंदर ने दिखाई है मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए बेताब हूं। उन्होंने अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खामोश रखा है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी युवा खिलाड़ी काफी घातक साबित हो सकते हैं।

4 तेज गेंदबाजों के साथ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में खेलने ना उतरे: साइमन डूल

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को अपने 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के साथ खेलने उतरना चाहिए। इन 5 गेंदबाजों में से तीन तेज गेंदबाज होने चाहिए और दो जडेजा और वाशिंगटन सुंदर। मैं यही कहना चाहूंगा कि आप चार तेज गेंदबाजों के साथ ऑस्ट्रेलिया में खेलने ना जाए।’

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज को जीतना होगा।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...