Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे लगता है कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं”- फेयरवेल टेस्ट मैच के दौरान एंडरसन का बड़ा बयान

मुझे लगता है कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं- फेयरवेल टेस्ट मैच के दौरान एंडरसन का बड़ा बयान

James Anderson (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस वक्त अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहे हैं। हाल ही में उनसे पूछा गया कि, उनका सामना करने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए इंग्लिश तेज गेंदबाज ने न तो विराट कोहली का नाम लिया, न ही स्टीव स्मिथ और न नहीं केन विलियमसन का।

जेम्स एंडरसन ने अपने 21 साल के लंबे करियर में सचिन तेंदुलकर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना है जिनके खिलाफ वह खेले हैं। जेम्स एंडरसन इसी महीने 42 साल के हुए हैं और वो अपने करियर का 188वां टेस्ट खेल रहे हैं जिसमें वह कुल 701 विकेट चटका चुके हैं।

मुझे लगता है कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं- जेम्स एंडरसन

लॉर्ड्स में अपने विदाई टेस्ट की शुरुआत से पहले स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर एक सवाल-जवाब के सत्र के दौरान एंडरसन ने कहा, “मुझे लगता है कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं।” आपको बता दें कि, एंडरसन ने भारत के खिलाफ 39 टेस्ट मैच खेले हैं और 149 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस दौरान तेंदुलकर को नौ बार आउट किया है।

इस तेज गेंदबाज से पूछा गया कि उन्होंने अब तक किस सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का सामना किया है, जिसके जवाब में उन्होंने ग्लेन मैकग्रा और डेल स्टेन का नाम लिया। उन्होंने कहा, “मैंने जिन गेंदबाजों का सामना किया उनमें से सर्वश्रेष्ठ शायद ग्लेन मैकग्रा या डेल स्टेन थे। दोनों में से किसी एक को चुनना मुश्किल है। दोनों गेंदबाज थोड़े अलग हैं, लेकिन दोनों वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं।”

अपने बेहतरीन उपलब्धियों के बारे बात करते हुए जेम्स एंडरसन ने कहा कि, “मुझे अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में बनाए गए 81 रनों पर गर्व है। मुझे पता है कि मुझे शायद विकेट या गेंदबाजी प्रदर्शन चुनना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि बल्ले से 81 रन बनाना, ऐसा कुछ है जिस पर मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने ऐसा किया है।”

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें

SL vs IND 2026: Injury Woes Mount for India as Top-Order Batter Sai Sudharsan Sidelined After Bumrah (image via getty) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम...

SM Trends: 8 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले, दोनों टीमों के बीच एक प्रैक्टिस मैच खेला जा...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं केन विलियमसन? आज मना रहे हैं अपना 36वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

Kane Williamson Net Worth 2026: Salary, IPL Earnings & Assets (image via getty) न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को मॉडर्न क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक...

SL vs IND 2026: चोटिल शुभमन गिल पर टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला? रिपोर्ट में सामने आया बड़ा अपडेट

SL vs IND: Shubman Gill Likely to Miss Batting in Warm-Up Match Against Sri Lanka XI Due to Finger Injury (image via getty) मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो में श्रीलंका...