Skip to main content

ताजा खबर

मुझे लगता है कि गौतम गंभीर को बाॅडी लैंग्वेज के कारण थोड़ा गलत समझा गया है: हर्षा भोगले 

मुझे लगता है कि गौतम गंभीर को बाॅडी लैंग्वेज के कारण थोड़ा गलत समझा गया है: हर्षा भोगले 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

जुलाई महीने के 9 तारीख को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टी20 वर्ल्ड कप 2007 व क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया। गंभीर ने टीम इंडिया में पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को रिप्लेस किया।

भारतीय टीम की कमान संभालने से पहले उन्होंने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की मेंटरशिप की, जहां टीम ने कुल तीसरी बार खिताब जीता। इससे पहले गंभीर की ही कप्तानी में केकेआर ने साल 2012 और 2014 में खिताब जीता था।

हालांकि, ना सिर्फ आईपीएल बल्कि अपने खेल के दिनों में भी गंभीर को एक बड़ा ही आक्रामक रवैये वाले क्रिकेट समझा जाता था। कोहली के साथ आईपीएल विवाद को कौन ही भूल सकता है। लेकिन अब गंभीर को लेकर भारत के जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर व पत्रकार हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) का बड़ा बयान सामने आया है। भोगले का कहना है कि गंभीर को गलत समझा गया है।

हर्षा भोगले ने गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही गौतम गंभीर को लेकर हर्षा भोगले ने Talk Sport के साथ एक चर्चा करते हुए कहा- मुझे लगता है कि गौतम गंभीर को उनकी बाॅडी लैंग्वेज के कारण थोड़ा गलत समझा गया है, क्योंकि वह देखने में बहुत आक्रामक मालूम पड़ते हैं।

ऐसा लगता है कि वह हर समय झगड़े में पड़ना चाहते हैं। लेकिन एक लीडर के रूप में भारत में उनका रिकॉर्ड वास्तव में बहुत अच्छा है और गौतम गंभीर की लीडरशिप में खेलने वाले लोग वास्तव में उनका आदर करते हैं।

भोगले ने आगे कहा- गंभीर के पीछे लोगों का व्यक्ति है। यह एक ऐसी चीज है, जिसका परीक्षण ना सिर्फ यहां हुआ है, बल्कि भारत में भी। मुझे लगता है कि जब भारत ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जाएगी, तो उनकी असल परीक्षा होगी।

देखें हर्षा भोगले की यह वीडियो

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...