Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझे यकीन है भारत हम से बदल लेगी’ जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलियाई ओपनर Travis Head ने दिया बड़ा बयान

‘मुझे यकीन है भारत हम से बदल लेगी’ जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलियाई ओपनर Travis Head ने दिया बड़ा बयान

Travis Head (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। हेड को लगता है कि टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकता है, और इस मैच में भारत ऑस्ट्रेलिया से बदला लेना चाहेगी।

गौरतलब है कि भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, भारत को इन दो बड़े फाइनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही इन दोनों मौकों पर ट्रैविस हेड ने अहम भूमिका निभाई थी। हेड ने WTC फाइनल में 163 और वर्ल्ड कप फाइनल में 137 रनों की पारी खेली थी।

ट्रैविस हेड (Travis Head) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच ट्रैविस हेड ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा- टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अच्छा होगा। फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना अच्छा रहेगा।

मुझे लगता है कि भारत में हर कोई इसे पसंद करेगा, खासकर पिछले दो फाइनल में जो हुआ उसे देखते हुए। इसलिए, मुझे यकीन है कि भारत किसी न किसी मोड़ पर कुछ बदला लेना चाहता है। हम आशा करते हैं हम फाइनल खेले और देखेंगे क्या होता है।

हेड ने आगे भारतीय टीम को लेकर कहा- भारत फिलहाल अच्छे हाथों में है। मुझे लगता है कि आप चार या पांच टीमों के नाम बता सकते हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप जीतने के मिक्स में शामिल है। आक्रामक क्रिकेट खेलना उनके लिए महत्वपूर्ण है।

रोहित और विराट के साथ, और स्टार गेंदबाज बुमराह के नेतृत्व में उनकी असाधारण गेंदबाजी, जो आईपीएल में भी उत्कृष्ट रही है, उनकी संभावना अधिक है। टी20 वर्ल्ड कप जीतने की भारत की संभावना भी चार और टीमों के समान है।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...