Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे भी डांट…” IPL 2024 में KL Rahul- Sanjiv Goenka विवाद पर Rishabh Pant ने खोली पोल, खुद ही सुनिए

Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)

Rishabh Pant’s reaction on KL Rahul and Sanjiv Goenka controversy: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स को अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली। इसके बाद एलएसजी के कप्तान केएल राहुल और मालिक संजीव गोयनका के बीच बहस हुई थी जो कैमरे में कैद हो गई।

इस विवाद के वीडियो पर अब भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि, हैदराबाद द्वारा लखनऊ को 10 विकेट से हराने के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका कप्तान केएल राहुल पर भड़क गए थे। वायरल वीडियो में गोयनका राहुल पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए काफी परेशान दिख रहे थे।

इस घटना पर टिप्पणी करते हुए, पंत ने कहा कि जब भी कोई टीम हारती है, तो यह बहुत आम बात है कि उस पर स्वाभाविक चर्चा होती है, लेकिन केएल राहुल के मामले में क्या हुआ यह बात मुझे मालूम नहीं थी। ऋषभ पंत ने माना कि वह भी ऐसी कई स्थितियों से गुजर चुके हैं और उन्हें भी सुनना पड़ा है। लेकिन ऋषभ ने कहा, वह इसे अपने तरीके से संभालते हैं।

केएल राहुल-गोयनका विवाद पर क्या बोले ऋषभ पंत?

इंडिया टीवी पर ‘आप की अदालत’ के एक एपिसोड में ऋषभ पंत ने कहा, ”मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि उस स्थिति में वास्तव में क्या हुआ। जाहिर तौर पर जब आप कोई मैच हारते हैं तो बहुत सारी चीजें होती हैं। लेकिन जिस तरह से इसे प्रस्तुत किया गया, मुझे समझ नहीं आया। मैंने रियल टाइम में वीडियो नहीं देखा। नहीं तो मैं जरूर उस बारे में जवाब देता। मुझे भी अक्सर डांट मिलती रहती है, लेकिन मैं बहुत जिद्दी भी हूं।”

कोच और कप्तान टीम चलाते हैं: वीरेंद्र सहवाग

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा था, “टीम के मालिक की भूमिका ऐसी होनी चाहिए कि जब वह ड्रेसिंग रूम में या प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खिलाड़ियों से मिलें तो केवल प्रेरणादायक बातें ही कहें। लेकिन अगर मालिक ही आकर कहे कि क्या हो रहा है तो फिर इसका कोई तर्क नहीं बनता। देखिए, कोच और कप्तान टीम चलाते हैं। इसलिए इन मालिकों के लिए बेहतर होगा कि वे खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ न करें, गुस्सा न करें।”

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...