Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझे बताएं, विराट कोहली ने आखिरी बार घरेलू क्रिकेट कब खेला था’ अनुभवी बल्लेबाज की गिरावट पर इरफान पठान ने साधा निशाना

‘मुझे बताएं, विराट कोहली ने आखिरी बार घरेलू क्रिकेट कब खेला था’ अनुभवी बल्लेबाज की गिरावट पर इरफान पठान ने साधा निशाना

Virat Kohli and Irfan Pathan (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। खेले गए पांच टेस्ट मैचों में कोहली ने 23.75 की औसत से सिर्फ 190 रन बनाए। जिसमें पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में एक शतकीय पारी भी शामिल है।

साथ ही इस सीरीज के दौरान कोहली 8 से ज्यादा बार ऑफ साउड स्टंप गेंदबाजी के खिलाफ लगातार एक ही तरीके से आउट हुए। दूसरी ओर, अब कोहली के टेस्ट क्रिकेट में गिरावट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जारी सीरीज में कमेंट्री कर रहे इरफान पठान (Irfan Pathan) ने बड़ा बयान दिया है।

इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में पठान ने कोहली को लेकर कहा- कई खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका मिला, लेकिन वे नहीं खेले। ऐसा क्यों हो रहा है? क्योंकि टीम कल्चर बदल गया है। हमें यह कल्चर बदलना होगा, हमें एक टीम के रूप में भारतीय क्रिकेट के लिए चीजों में सुधार करना होगा।

इरफान ने आगे कहा- मुझे बताइए, विराट कोहली ने आखिरी बार घरेलू क्रिकेट कब खेला था? यह कब हुआ? यहां तक ​​कि महान सचिन तेंदुलकर ने भी रणजी ट्रॉफी तब खेली, जब उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं थी, केवल इसलिए क्योंकि वह मैदान पर समय बिताना चाहते थे।

2024 में भारतीय टीम के लिए, पहली पारी में जहां आप मैच तैयार करते हैं, वहां कोहली का औसत 15 है। और अगर आप पिछले पांच वर्षों में उनके औसत पर विचार करें, तो यह 30 का भी नहीं है। क्या भारतीय टीम अपने सीनियर खिलाड़ी से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर सकती है। इसके बजाए किसी युवा को मौका दो, और उसे तैयार होने दो, क्योंकि 25-30 का औसत तो वो भी आपको दे देगा।

जब हम विराट कोहली की बात करते हैं, तो उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ किया है। लेकिन आप बार-बार एक ही गलती कर रहे हैं। आप दो गलतियों के बीच अंतर नहीं पैदा कर रहे हैं। आप अपनी तकनीकी गलती को ठीक करने का प्रयास नहीं कर रहे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 8 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप D के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 183 रन के मुश्किल टारगेट को आसानी से हासिल...

8 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026, AFG vs NZ: वर्ल्ड कप के चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया चेन्नई में टी20...

T20 WC 2026: ‘भगवान ने जो तय किया है, उसे बदला नहीं जा सकता’ – सिराज ने अपने शानदार कमबैक पर बात की

Siraj (Image credit Twitter – X) भारत ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम...

T20 WC 2026, AFG vs NZ: वर्ल्ड कप के चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया

T20 WC 2026, AFG vs NZ: Tim Seifert (image via getty) चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप D के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 183 रन के मुश्किल...