Skip to main content

ताजा खबर

मुझे पूरा विश्वास है कि भारत वर्ल्ड कप जीतेगी: पूनम यादव

मुझे पूरा विश्वास है कि भारत वर्ल्ड कप जीतेगी: पूनम यादव

Poonam Yadav. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव (Poonam Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है। गौरतलब है कि इस बार मल्टीनेशन टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से बांग्लादेश की मेजबानी में यूएई में शुरू हो रहा है।

टूर्नामेंट में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, तो वहीं इन टीमों के बीच 23 मैच खिताबी जंग के लिए खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं पूरा टूर्नामेंट दुबई और शाहजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पूनम यादव ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले पूनम यादव ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा करते हुए फाॅलो द ब्लूज शो पर कहा- कोच अमोल मजूमदार ने टीम की फील्डिंग और फिटनेस में सुधार पर काफी ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने 10 दिवसीय स्किल कैंप का भी आयोजन किया था। मेरा मानना ​​है कि चीजें बेहतर हो रही हैं और कैंप की सभी लड़कियां कड़ी मेहनत कर रही हैं।

जब आप ऐसे कैंप का हिस्सा होते हैं, तो आपको अपनी खेलने की स्थिति के बारे में स्पष्टता मिलती है, कौन किस स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आपको कहां गेंदबाजी करनी चाहिए। यह गलतियों को सुधारने में मदद करता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि आप उन्हें विश्व कप में नहीं दोहराएंगे। मुझे विश्वास है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगी।

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के बारे में जानकारी दें तो भारत अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड वीमेन के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। इसके बाद भारत के अगले मैच पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से होने वाले हैं।

Women’s T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा राॅड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)*, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन।

नोट: * फिटनेस के आधार पर चयन

ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर।

नाॅन ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा।

আরো ताजा खबर

“मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता” – न्यूजीलैंड पर पहले T20I में जीत के बाद बोले संजू सैमसन

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में...

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...

23 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. परविंदर अवाना को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को क्रिकेट सलाहकार समिति...

SM Trends: 23 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टेम्बा बावुमा ने इंटरनेट पर खूब मनोरंजन किया। बावुमा का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ,...