Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझे पहले से कहीं ज्यादा कॉल आ रहे हैं’ IPL 2026 ऑक्शन में 5.2 करोड़ में बिकने के बाद बदल गई है मंगेश यादव की किस्मत 

Mangesh Yadav (Image Credit- Twitter X)
Mangesh Yadav (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल एक ऐसा मंच हैं, जहां पर युवा भारतीय खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक वर्ल्ड क्लास प्लेटफाॅर्म मिलता है। आईपीएल से कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है। कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल से सीधा भारतीय टीम का रास्ता तय किया, तो कुछ रातों-रात करोड़पति बन गए।

तो कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल हैं मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी मंगेश यादव। मंगेश को 16 दिसंबर को हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने 5.2 करोड़ रुपए में खरीदा।

खिलाड़ी को खरीदने के लिए सबसे पहले आरसीबी ने ही बोली लगाई। हालांकि, इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद व दो अन्य टीमों से से थोड़ी देर फाइट मिला, लेकिन 41वीं बोली आरसीबी की रही और उसने 23 वर्षीय खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा।

दूसरी ओर, आरसीबी द्वारा इतनी बड़ी राशि में खरीदे जाने के बाद मंगेश यादव की किस्मत चमक गई है। आईपीएल में सोल्ड होने के बाद उन्होंने अपना रिएक्शन शेयर किया, और बताया कि अब उन्हें पहले से ज्यादा काॅल व मैसेज आ रहे हैं।

मंगेश यादव की बड़ी प्रतिक्रिया

हाल में ही आईपीएल में बिकने के बाद, मंगेश यादव ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ एक इंटरव्यू में नजर आए। यहां उन्होंने कहा- मुझे पहले से कहीं ज्यादा कॉल आ रहे हैं। लेकिन आगे चलकर मुझे इन सब चीजों से निपटना ही होगा। मुझे नहीं पता था कि ये सब कैसा लगता है, लेकिन मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे अपने राज्य से रजत (पाटीदार) भैया, वेंकी (अय्यर) भैया और आनंद राजन (मध्य प्रदेश के पूर्व सीमर) सर जैसे कई लोग मेरा मार्गदर्शन कर रहे हैं।

मंगेश ने आगे कहा- पिता से पैसे न मांगना मेरे लिए एक उपलब्धि जैसा है। आज भी मुझे समझ नहीं आ रहा कि इतनी बड़ी बोली मिलने की खुशी को कैसे पचाऊं। मैं अपने माता-पिता को सुकून देना चाहता हूं। इसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी और मुझे घमंड नहीं करना चाहिए।

আরো ताजा खबर

MI vs CSK, Top 10 Memes: मुंबई बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, MI vs CSK: top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 33वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने...

IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त 

MI vs CSK (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में सीएसके ने...

RCB vs GT: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन

IPL 2026 RCB vs GT (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला...

PSL 2026: मोहम्मद आमिर के उकसावे पर भड़के फहीम अशरफ, बल्ला तानकर की बहसबाजी, देखें वीडियो

Mohammad Amir’s animated send-off irks Faheem Ashraf in PSL 2026 (image via X) गुरुवार, 23 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पीएसएल 2026...