Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझे उसके खिलाफ खेलने से कोई परेशानी नहीं है’ रोहित शर्मा का BGT में सामना करने से पहले पैट कमिंस 

Pat Cummins and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट फैंस को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम, पांच मैचों की सीरीज के लिए नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी। तो वहीं इस सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले मैच से होगी।

इस सीरीज के लिए हाल में ही बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट के जानकारों द्वारा बयानबाजी का दौर जारी है। तो वहीं अब इस क्रम में नया नाम ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का जुड़ गया है। कमिंस ने इस सीरीज के दौरान रोहित का सामना करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि BGT सीरीज के शुरू होने से पहले स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में रोहित को लेकर, जब प्रजेंटर ने कमिंस से पूछा आपको क्या लगता है रोहित इस टीम के साथ क्या लाएंगे? इस यूनिट पर उनका क्या प्रभाव है?

तो प्रटेंटर के इस सवाल का जबाव देते हुए कमिंस ने कहा- देखिए, शायद यह कहना मेरे लिए सही नहीं होगा कि जाहिर तौर पर मुझे उसके (रोहित) खिलाफ खेलने से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मैंने उसके साथ कभी नहीं खेला है, इसलिए मैं उसे अच्छी तरह से नहीं जानता हूं। लेकिन हमेशा हम ऐसे देखते हैं जैसे कि वे काफी हद तक अव्यवस्थित हैं, लेकिन अब वे काफी अच्छी तरह से योजनाबद्ध हैं, आप जानते हैं।

कमिंस ने आगे कहा- सौभाग्य से, पिछले कुछ वर्षों में हमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में कुछ सफलता मिली है और आप विश्व कप के लिए अलग-अलग प्रारूप जानते हैं। इसलिए, हम उन यादों पर भरोसा करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि मुझे यकीन है कि वे यहां पिछली कुछ सीरीज को भी याद करने की कोशिश कर रहे हैं।

#PatCummins reflects on his journey facing #RohitSharma and how their battles have intensified in recent years. 👀

📺 Don’t miss 👉 #AUSvINDonStar, 1st Test starts from FRI, 22 NOV! #ToughestRivalry pic.twitter.com/lzVij2CsyN

— Star Sports (@StarSportsIndia) October 26, 2024

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...