Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)
Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने हाल में ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी रजत पाटीदार को जल्दी भारतीय टी20 में शामिल करने की वकालत की है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 4 विकेट से हार के बाद, इरफान ने भारतीय सेलेक्टर्स से जल्द उन्हें टीम में शामिल करने की मांग कर दी है।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को लगता है कि रजत पाटीदार की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजी को अधिक बैलेंस कर सकती है, क्योंकि फिलहाल टी20 में टाॅप ऑर्डर में खेलने वाले खिलाड़ियों में 7 बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

साथ ही पठान ने कहा दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लगातार दबाव में अच्छा खेलने का स्वभाव और काबिलियत दिखाई है और वे इंटरनेशनल लेवल पर मौका पाने के हकदार हैं। अगला T20 वर्ल्ड कप आने वाला है, इसलिए पठान ने टीम मैनेजमेंट से पाटीदार का समर्थन करने और उन्हें भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप में खुद को स्थापित करने के लिए पर्याप्त मौके देने की अपील की है।

इरफान ने किया पाटीदार का समर्थन

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की हार के बाद, इरफान पठान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा- “अभी भारतीय T20 टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या को देखते हुए, टीम इंडिया के लिए भविष्य में रजत पाटीदार पर विचार करने की एक और वजह बनती है। मुझे सच में उम्मीद है कि उन्हें मौका मिलेगा, खासकर इसलिए क्योंकि अगले T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास प्रयोग करने के लिए अभी भी काफी समय है।”

देखें इरफान की ये पोस्ट

दूसरी ओर, भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है। यहां इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में मैन इन ब्लू पिछली हार को भुलाकर, मेजबान टीम के खिलाफ वापसी करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट को दुनियाभर में कंट्रोल करने वाली सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए कुछ अभूतपूर्व बदलाव...

Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England vs Australia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच...

SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम

SL A vs IND A: Brar’s Bowling Masterclass Seals Series Triumph for India A in Sri Lanka (image via X) तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन (मैच में 10...

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड! इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Shreyas Iyer Sets History with Unwanted Winless Record as India Captain (image via getty) भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर...