Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे आप पर भरोसा है…..मैं आभारी हूं”- रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बोले जसप्रीत बुमराह

Team India (Photo Source: Getty Images)

जसप्रीत बुमराह की गिनती भारत में नहीं बल्कि दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में की जाती है। उन्होंने अपने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। बुमराह ने बताया कि, कैसे रोहित ने आईपीएल में उनकी कप्तानी में उन्हें एक बेहतर गेंदबाज बनने में मदद की। करियर की शुरुआत में बुमराह को फील्डिंग लगाना नहीं आता था। उन्होंने बताया कि फील्डिंग सेट करने में भी रोहित शर्मा उनकी मदद किया करते थे।

रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर जसप्रीत बुमराह ने दिया बड़ा बयान

जसप्रीत बुमराह ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वो आईपीएल खेलने के लिए आए थे, तो उन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं था। बुमराह ने कहा, ‘जब मैं क्रिकेट में आया तो मुझे बहुत कुछ नहीं पता था। जब मैंने आईपीएल में भी खेलना शुरू किया, तो मैं रोहित से जाकर कहता था कि आप फील्ड सेट करो, मुझे नहीं पता कि गेंद कहां जाएगी, मैं यह गेंद फेंकने जा रहा हूं। आप फील्ड सेट करो और मुझे आप पर भरोसा है। आपको जो सही लगे, आप फील्ड सेट करो।’

जसप्रीत बुमराह ने बताया कि कैसे उन्होंने धीरे-धीरे खुद से फील्डिंग सेट करना सीखी और खुद को एक बेहतर गेंदबाज बनाया। बुमराह ने यह भी बताया कि रोहित के साथ उनका रिश्ता कितना मजबूत है। आईपीएल और भारतीय टीम में साथ खेलते हुए उनकी आपसी समझ कितनी बढ़ी है। बुमराह ने 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था। उसी सीजन रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बुमराह का सबसे अच्छा रिकॉर्ड रोहित की कप्तानी में ही है।

तेज गेंदबाज ने कहा कि, “रोहित शर्मा से सीखने के लिए बहुत कुछ है, वह एक कप्तान के रूप में कैसे विकसित हुए हैं – उन्होंने गलतियों से सीखा है, प्रतिक्रिया के लिए तैयार हैं, वह कठोर नहीं हैं, हर किसी को सुनते हैं और अंत में उसे फ़िल्टर करते हैं – मैं आभारी हूं और विशेषाधिकार प्राप्त हूं लंबे समय तक उनकी कप्तानी में खेलने का मौका मिला।”

बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें श्रीलंका दौरे से आराम दिया गया है। इस टूर्नामेंट में बुमराह ने सबसे ज्यादा 15 विकेट लिए थे और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था। बुमराह का प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि वो दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ 4.17 की इकॉनमी से रन दिए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...