Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझसे कहा गया है कि मैं अपने बच्चों को सीधे हाथ से उठाना बंद कर दूं’ कोहनी की चोट को लेकर छल्का मार्क वुड का दर्द 

‘मुझसे कहा गया है कि मैं अपने बच्चों को सीधे हाथ से उठाना बंद कर दूं’ कोहनी की चोट को लेकर छल्का मार्क वुड का दर्द 

Mark Wood (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) को हाल में ही कोहनी की चोट का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि वुड को यह चोट पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान लगी थी। वुड की यह चोट इतनी गंभीर है कि वे इसकी वजह से साल 2024 के अंत तक इंग्लैंड के लिए किसी भी प्रकार का क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि वुड को अगर इस इंजरी से जल्द रिकवर होना है, तो उन्हें अपने सीधे हाथ का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करना होगा। अनुभवी क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें सलाह दी गई है कि वह अपने बच्चों को सीधे हाथ से न उठाएं।

मार्क वुड का छल्का दर्द

बता दें कि हाल में ही मार्क वुड ने बीबीसी के स्पेशल प्रोग्राम टेस्ट मैच स्पेशल पर कहा- मैं वास्तव में अपने सीधे हाथ से ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। मुझसे कहा गया है कि मैं अपने बच्चों को सीधे हाथ से उठाना बंद कर दूं। मुझे हर काम अपने बाएं हाथ से करना है।

वुड ने आगे कोहनी की चोट को लेकर कहा- यह एक अलग तरह की चोट थी। मेरी कमर में थोड़ा दर्द था, और कोहनी में खिंचाव के कारण मैंने इसके स्कैन कराए, जो तेज गेंदबाजों के लिए असामान्य नहीं है।

मैंने सोचा कि शायद मुझे इंजेक्शन की जरूरत पड़ेगी और मैं ठीक हो जाऊंगा, लेकिन उन्हें कोहनी का स्कैन करने के बाद खिंचाव का पता चला। मैं शायद इसके साथ लगातार खेल रहा था, जिस वजह से ये हुआ।

मार्क वुड भारत दौरे के लिमिटेड ओवर सीरीज के दौरान करना चाहेंगे वापसी

मार्क वुड की इंजरी को लेकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुष्टि की है कि वह 2025 की शुरुआत में पूरी फिटनेस हासिल करना चाहते हैं। वह इंग्लैंड के भारत के सफेद गेंद दौरे और पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को टारगेट कर रहे हैं, जो फरवरी 2025 में शुरू होगी।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...