
Mark Wood (Image Credit- Twitter X)
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) को हाल में ही कोहनी की चोट का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि वुड को यह चोट पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान लगी थी। वुड की यह चोट इतनी गंभीर है कि वे इसकी वजह से साल 2024 के अंत तक इंग्लैंड के लिए किसी भी प्रकार का क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।
दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि वुड को अगर इस इंजरी से जल्द रिकवर होना है, तो उन्हें अपने सीधे हाथ का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करना होगा। अनुभवी क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें सलाह दी गई है कि वह अपने बच्चों को सीधे हाथ से न उठाएं।
मार्क वुड का छल्का दर्द
बता दें कि हाल में ही मार्क वुड ने बीबीसी के स्पेशल प्रोग्राम टेस्ट मैच स्पेशल पर कहा- मैं वास्तव में अपने सीधे हाथ से ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। मुझसे कहा गया है कि मैं अपने बच्चों को सीधे हाथ से उठाना बंद कर दूं। मुझे हर काम अपने बाएं हाथ से करना है।
वुड ने आगे कोहनी की चोट को लेकर कहा- यह एक अलग तरह की चोट थी। मेरी कमर में थोड़ा दर्द था, और कोहनी में खिंचाव के कारण मैंने इसके स्कैन कराए, जो तेज गेंदबाजों के लिए असामान्य नहीं है।
मैंने सोचा कि शायद मुझे इंजेक्शन की जरूरत पड़ेगी और मैं ठीक हो जाऊंगा, लेकिन उन्हें कोहनी का स्कैन करने के बाद खिंचाव का पता चला। मैं शायद इसके साथ लगातार खेल रहा था, जिस वजह से ये हुआ।
मार्क वुड भारत दौरे के लिमिटेड ओवर सीरीज के दौरान करना चाहेंगे वापसी
मार्क वुड की इंजरी को लेकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुष्टि की है कि वह 2025 की शुरुआत में पूरी फिटनेस हासिल करना चाहते हैं। वह इंग्लैंड के भारत के सफेद गेंद दौरे और पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को टारगेट कर रहे हैं, जो फरवरी 2025 में शुरू होगी।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

