
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया के खिलाड़ियों और फैन्स को टी20 वर्ल्ड कप में Suryakumar Yadav से काफी उम्मीद है, लेकिन SKY सभी की उम्मीदों पर फ्लॉप बल्लेबाजी कर पानी फेर रहे हैं। जहां अभी तक हुए दोनों मैचों में ये खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर SKY खुद को हीरो दिखाने में लगे हैं।
Suryakumar Yadav के प्रदर्शन पर डालते हैं नजर
टीम इंडिया के बल्लेबाज Suryakumar Yadav टी20 प्रारूप के प्रमुख बल्लेबाज हैं, जहां इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से खेलते हुए इस प्रारूप में चार शतक लगाए है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वो अभी तक कुछ नहीं कर पाए हैं, जहां आयरलैंड के खिलाफ ये खिलाड़ी महज 2 रन पर आउट हो गया था। तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ SKY ने सिर्फ 7 रन बनाए थे, जो टीम के लिए आगे के मुकाबलों को देखते हुए चिंता का विषय है।
सिर्फ नेट्स में ही चलता है Suryakumar Yadav का बल्ला
*Suryakumar Yadav रहे हैं अभी तक दोनों मैचों में पूरी तरह से बल्लेबाजी में फ्लॉप।
*इस बीच USA के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उन्होंने अपनी एक तस्वीर की पोस्ट।
*तस्वीर में वो नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिखे, साथ ही लिखा तस्वीर को लेकर गजब कैप्शन।
*लगातार फ्लॉप होने पर फैन्स ने SKY को कमेंट बॉक्स में किया बुरी तरह से Troll
एक नजर Suryakumar Yadav के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर
View this post on Instagram
A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)
कुछ दिनों पहले बल्लेबाज ने शेयर किया था एक मजेदार वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)
बाकी के बल्लेबाज भी कर रहे हैं अपनी बारी का इंतजार
दूसरी ओर अगर SKY का ऐसा ही फ्लॉप प्रदर्शन जारी रहा तो, बाकी और भी बल्लेबाज हैं जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जहां इस लिस्ट में संजू सैमसन का नाम सबसे पहले आता है, जो IPL से गजब की लय में नजर आ रहे हैं और दमदार प्रदर्शन करने का दम रखते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर नाम आता है यशस्वी जायसवाल का, जो युवा हैं और धाकड़ बल्लेबाजी करना जानते हैं।
IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका
ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान
ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो
WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

