Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई में क्या वापसी कर पाएगी टीम इंडिया या न्यूजीलैंड होगा हावी ?, जानें पिच रिपोर्ट

मुंबई में क्या वापसी कर पाएगी टीम इंडिया या न्यूजीलैंड होगा हावी जानें पिच रिपोर्ट

Wankhede Stadium. (Photo Source: Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले कीवी टीम ने बेंगलुरु और पुणे टेस्ट में टीम इंडिया को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसे में तीसरे टेस्ट में हार से बचने के लिए मेजबान टीम को हरसंभव जीत की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे टेस्ट मैच की पिच पूरी तरह से टर्निंग ट्रैक होने की संभावना नहीं है। जैसा कि पुणे में दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला था, जहां मिचेल सेंटनर ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया था। उस मुकाबले में सेंटनर ने कुल 13 विकेट हासिल किए थे, जिसमें पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 6 विकेट शामिल थे।

सोमवार को बीसीसीआई के मुख्य पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक ने एलीट पैनल क्यूरेटर तपोश चटर्जी के साथ वानखेड़े के क्यूरेटर रमेश मामुनकर से पिच के बारे में बातचीत की। एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, यह एक स्पोर्टिंग ट्रैक होगा। पिच पर अभी थोड़ी घास है। पहले दिन बल्लेबाजी के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है और फिर दूसरे दिन से स्पिनर्स को टर्न मिलना शुरू हो जाएगा।

आखिरी बार वानखेड़े में भारत ने न्यूजीलैंड को दी थी मात

पिछली बार दिसंबर 2021 में वानखेड़े में आखिरी टेस्ट में भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया था। स्पिन फ्रेंडली पिच पर कीवी टीम को 62 और 167 रनों पर आउट कर दिया था, जबकि मेजबान टीम ने 325 और सात विकेट पर 276 रन बनाए।

उस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने 42 रन देकर आठ विकेट हासिल किए, जबकि न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने पहली पारी में 119 रन देकर 10 और दूसरी पारी में 104 रन देतक चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने कुल 223 रन देकर 14 विकेट चटकाए थे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...