
India vs New Zealand, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच, पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज 24 अक्टूबर, गुरूवार को खेल का पहला दिन समाप्त हुआ। तो वहीं पहले दिन टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला।
गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड की पहली पारी सिर्फ 259 रनों पर सिमट गई है। टीम इंडिया के लिए लंबे समय बाद टेस्ट मैच खेल रहे ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 59 रन देकर 7 विकेट हासिल किए।
साथ ही अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन ने 3 विकेट झटके। सुंदर के इस शानदार प्रदर्शन की अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं।
आकाश चोपड़ा ने की वाशिंगटन सुंदर की तारीफ
बता दें कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद, आकाश चोपड़ा ने कलर सिनेप्लेक्स पर कहा- यह बेहद प्रभावशाली, बहुत दिलचस्प और बहुत रोमांचक भी था, क्योंकि आप अचानक पैरा-ड्रॉप हो गए थे। आप इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे और कोई वजह रही होगी कि आप वहां नहीं थे।
आकाश ने आगे कहा- चार अन्य स्पिनर पहले से ही मौजूद थे, लेकिन आपको अंदर लाया गया और खिलाया गया। शुरुआत अच्छी नहीं रही और आपके चयन पर कुछ और सवाल उठने लगे। हालांकि, फिर आपने अपना अंत बदल लिया। अंत बदलते ही कहानी पूरी तरह बदल गई, क्योंकि उन्होंने उस छोर से 7 विकेट हासिल किए थे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पहली पारी भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 259 रनों पर सिमट गई है। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट नाम किए, तो आर अश्विन ने 3 विकेट लिए।
इसके बाद दिन की समाप्ति पर भारत ने पहली पारी में 11 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय शुभमन गिल 10* और यशस्वी जायसवाल 6* रन बनाकर मौजूद हैं, जबकि रोहित शर्मा बिना खाता खोले टिम साउदी के खिलाफ बोल्ड आउट हो गए।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

