Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई टीम के खिलाड़ी का पोस्ट हुआ वायरल, तस्वीरें शेयर कर Rohit Sharma के लिए लिखा काफी कुछ

मुंबई टीम के खिलाड़ी का पोस्ट हुआ वायरल, तस्वीरें शेयर कर Rohit Sharma के लिए लिखा काफी कुछ

काफी लंबे समय बाद Rohit Sharma रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने उतरे थे, जहां ये मैच जम्मू-कश्मीर के खिलाफ था। वहीं मुंबई टीम से खेलते हुए रोहित का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था, इस बीच अब मुंबई टीम के साथी खिलाड़ी ने रोहित के लिए खास पोस्ट शेयर किया है सोशल मीडिया पर और पोस्ट काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma के लिए रणजी खिलाड़ी ने खास पोस्ट किया शेयर

मुंबई रणजी टीम के खिलाड़ी Mohit Avasthi ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जहां इस पोस्ट में उस रणजी मैच की तस्वीरें हैं जिसमें Rohit Sharma खेले थे। मोहित का ये पोस्ट रोहित के लिए था, जिसका कैप्शन भी काफी ज्यादा स्पेशल था। कैप्शन में लिखा था कि-जब से मेरे लिए क्रिकेट शुरू हुआ तब से लेकर आज तक, जिसकी मैंने हमेशा प्रशंसा की है और उससे बहुत कुछ सीखा है वो रोहित शर्मा है। रोहित आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना मेरे अब तक के करियर की सर्वोच्च उपलब्धियों में से एक है, ऐसे और क्षणों इंतजार में हूं मैं।

Mohit Avasthi ने ये पोस्ट शेयर किया है Rohit Sharma के लिए

View this post on Instagram

A post shared by *MohitAvasthi*🎯🇮🇳 (@mohitavasthii18)

Rohit Sharma नहीं खेलेंगे अगला रणजी मैच

वहीं अब मुंबई टीम अपना अगला रणजी मैच Meghalaya से खेलेगी,वहीं इस मैच को लेकर एक बड़ी अपडेट आ गई है। जहां Meghalaya टीम के खिलाफ रोहित शर्मा रणजी मैच नहीं खेलेंगे, रोहित के अलावा यशस्वी और श्रेयस अय्यर भी ये मैच नहीं खेलेंगे। ये तीनों ही खिलाड़ी जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

एक नजर डालते हैं इस तस्वीर पर भी

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Cricket Association (@mumbaicricassoc)

3 बड़े स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे रणजी मैच

*30 जनवरी से शुरू होने रहे रणजी मैचों में टीम इंडिया के कई और खिलाड़ी खेलेंगे।
*लिस्ट में सबसे बड़ा नाम विराट कोहली का है, जो दिल्ली टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।
*वहीं विराट के अलावा केएल राहुल और मोहम्मद सिराज भी रणजी मैच खेलेंगे।
*ऐसे में देखना अहम होगा की इन खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कैसा रहता है।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...