
(Image Credit- Instagram)
रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर और मुंबई के बीच हुए मैच में Rohit Sharma ने फ्लॉप बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस दौरान हिटमैन का अलग ही क्रेज देखने को मिला। जहां बीच मैच में फैन्स रोहित को मुंबई का राजा बता रहे थे, तो उनके बाउंड्री के पास आते ही फैन्स का शोर बढ़ रहा था। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित का क्रेजी फैन स्पॉट हुआ है।
मुंबई टीम के खिलाफ जम्मू कश्मीर ने जीत की अपने नाम
जम्मू कश्मीर और मुंबई टीम के बीच हुए रणजी मैच में Rohit Sharma से लेकर यशस्वी और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार बल्लेबाज खेल रहे थे, लेकिन उसके बाद ये टीम जीत अपने नाम नहीं कर पाई। ऐसे में जम्मू कश्मीर की टीम ने इस मैच में जीत कहानी लिख डाली, जम्मू कश्मीर टीम को 205 रनों का टारगेट मिला था और इस टीम ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
रणजी मैच के बीच Rohit Sharma का फैन घुस गया मैदान में
*जम्मू कश्मीर और मुंबई के बीच हुए रणजी मैच से एक नया वीडियो हुआ वायरल।
*इस वायरल वीडियो में सुरक्षा घेरा तोड़कर एक क्रेजी फैन घुस गया था ग्राउंड के अंदर।
*फैन Rohit Sharma से मिलने के लिए घुसा था मैदान के अंदर और पहुंच गया था उनके पास।
*जिसके बाद ये शख्स मिला रोहित से और फिर सुरक्षाकर्मी लेकर चले गए उसको मैदान से बाहर।
Rohit Sharma के फैन का वीडियो आप भी देखो
A fan entered the ground to meet Indian Captain Rohit Sharma. [📸: Nisarg Naik] pic.twitter.com/7ER6gNo6T6
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 25, 2025
साथी खिलाड़ियों को ज्ञान देते हुए रोहित की तस्वीर आई थी सामने
A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)
विराट के फैन्स को देखते हुए किए गए खास इंतजाम
रोहित जिस रणजी मैच में खेल रहे थे, उस स्टेडियम में MCA ने फैन्स की बैठने की जगह को बढ़ाया गया था। ऐसे में अब विराट अगला रणजी मैच खेलने वाले हैं अरुण जेटली स्टेडियम में, जिसे देखते हुए वहां अब DDCA ने खास इंतजाम किए हैं। जिसके तहत अब दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले रणजी मैच में फैन्स को फ्री में एंट्री मिलेगी, साथ ही DDCA ने करीब 10 हजार फैन्स के बैठने का इंतजाम किया है और इस मैच की शुरूआत 30 जनवरी से होगी।
‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज
Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती
“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!
सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स

