Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई क्रिकेट से आई बुरी खबर, भारत-पाक मैच देखने गए MCA अध्यक्ष अमोल काले का हार्ट अटैक से निधन

MCA president Amol Kale passed away

MCA President Amol Kale Passed Away : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार, 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। जहां मेन इन ब्लू ने पाक टीम को 6 रनों से हराया। अब इसी मुकाबले से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। यह मुकाबला देखने अमेरिका पहुंचे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले निधन निधन हो गया है।

दरअसल, वह रविवार को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में एमसीए सचिव अजिंक्य नाइक और पदाधिकारी सूरज समत के साथ भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला देखने पहुंचे थे। मैच के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से मुंबई क्रिकेट को गहरा झटका लगा है।

पिछले साल बने थे MCA के अध्यक्ष

अमोल काले के कार्यकाल के दौरान वानखेड़े ने विश्व कप 2023 मुकाबलों की सफलतापूर्वक मेजबानी की। उनके नेतृत्व में घरेलू क्रिकेट सर्किट को भी सफलता मिली। मुंबई ने हाल ही में समाप्त हुए 2023-24 सीजन में रणजी ट्रॉफी अपने नाम किया।

अमोल काले स्ट्रीट प्रीमियर लीग की कोर कमेटी में भी थे और उनकी योजना थी कि मुंबई टी20 लीग को पुनर्जीवित किया जाए। वह पिछले साल ही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष बने थे। अमोल काले देवेंद्र फडणवीस के करीबी बताए जाते थे और एमसीए का अध्यक्ष बनने के लिए फडणवीस और शरद पवार ने उन्हें समर्थन दिया था।

बता दें कि जब एमसीए ने यह निर्णय लिया कि मुंबई के खिलाड़ियों को बीसीसीआई द्वारा अपने खिलाड़ियों को दी जाने वाली मैच फीस के समान ही मैच फीस मिलेगी, तब भी वह प्रभारी थे। Sankay Naik वर्तमान में एमसीए के उपाध्यक्ष हैं और उनके मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का अंतरिम प्रभार संभालने की संभावना है।

 

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...

‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान

Rahmanullah Zadran smashed century on his Test debut (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में रहमानुल्लाह जादरान का 113 रन बनाना सिर्फ एक यादगार उपलब्धि नहीं थी,...

“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स

Auqib Nabi reveals seam-bowling advice from Virat Kohli, Rohit Sharma, and Shubman Gill in New Zealand (image via getty) भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर...

NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th ODI: Match Preview (image via getty) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में...