Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई के शिवाजी पार्क में रमाकांत आचरेकर का स्मारक बनने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी, सचिन तेंदुलकर ने किया इस बात का खुलासा

मुंबई के शिवाजी पार्क में रमाकांत आचरेकर का स्मारक बनने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी सचिन तेंदुलकर ने किया इस बात का खुलासा

Sachin Tendulkar and Ramakant Achrekar (Pic Source-X)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। यही नहीं सचिन तेंदुलकर को ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे कई रिकॉर्ड्स है जो सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में बनाए और तोड़े हैं। हालांकि क्या आप उनके कोच के बारे में जानते हैं? सचिन तेंदुलकर के कोच का नाम रमाकांत आचरेकर था।

रमाकांत आचरेकर सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच थे। रमाकांत आचरेकर का निधन 87 साल की उम्र में जनवरी 2019 में हो गया था। महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला लिया है कि अब रमाकांत आचरेकर का स्मारक शिवाजी पार्क में बनाया जाएगा। सचिन तेंदुलकर ने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी की है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘आचरेकर सर ने मेरे और कई लोगों की जिंदगी में काफी प्रभाव डाला है। मैं उनके सभी छात्रों की तरफ से बोल रहा हूं। उनका पूरा क्रिकेट का जीवन शिवाजी पार्क में ही बीता है। मुझे यह बताते हुए बहुत ही खुशी महसूस हो रही है कि सरकार ने यह फैसला लिया है कि आचरेकर सर का स्मारक उनकी कर्मभूमि में ही बने।’

यह रहा सचिन तेंदुलकर का ट्वीट:

सचिन तेंदुलकर की बात की जाए तो वो एकमात्र खिलाड़ी है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों को मिलाकर 100 शतक जड़े हैं। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन भी उन्हीं के नाम है। तेंदुलकर पहला खिलाड़ी थे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा था। यही नहीं उन्हें कई लोग अपना आदर्श भी मानते हैं। विराट कोहली ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने क्रिकेट खेलना सचिन तेंदुलकर को देखकर ही शुरू किया था।

रमाकांत आचरेकर की बात की जाए तो सचिन तेंदुलकर के अलावा उन्होंने विनोद कामली, अजीत आगरकर, रमेश पवार, प्रवीण आमरे जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को भी शिवाजी पार्क के कामत मेमोरियल में कोचिंग दी है। 2010 में आचरेकर को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यही नहीं उन्हें पद्मश्री अवार्ड से भी नवाजा गया है।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...

NZ vs IND: सेडन पार्क, हैमिल्टन में कैसा है भारत का वनडे रिकॉर्ड? जानिए पूरे आंकड़े

NZ vs IND: India ODI record in Hamilton (image via X) India ODI record in Hamilton: 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाले अहम मुकाबले से पहले,...