Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई की रणजी टीम से बाहर हुए पृथ्वी शॉ, खराब फिटनेस की वजह से मिली ये सजाइस

मुंबई की रणजी टीम से बाहर हुए पृथ्वी शॉ, खराब फिटनेस की वजह से मिली ये सजाइस
Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)मुंबई क्रिकेट टीम ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में अभी तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें सिर्फ एक में जीत मिली है और एक मैच में हार झेलनी पड़ी है। मुंबई को अपना अगला मैच 26 से 29 अक्टूबर तक अगरतला के एमबीबी स्टेडियम में त्रिपुरा के खिलाफ खेलना है। इस मैच के लिए उन्होंने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। उस स्क्वॉड में मुंबई ने स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ को नहीं रखा है।

मुंबई की टीम में पृथ्वी शॉ की जगह आने वाली रणजी ट्रॉफी मैच में अखिल हेरवाडकर को चुना गया है, उन्होंने अपने करियर में अब तक 41 मुकाबले खेले हैं। सोमवार 21 अक्टूबर को घोषित हुई टीम में एक और बदलाव तनुश कोटियान के रूप में देखने को मिला। कोटियान को टीम से रिलीज किया गया है, क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया जाने वाली इंडिया ए टीम में चुने गए हैं।

तनुष कोटियान की जगह 28 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर कर्श कोठारी को लाया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानी एमसीए की मीडिया रिलीज में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि क्यों पृथ्वी शॉ को टीम से ड्रॉप  किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिटनेस उनके साथ समस्या है। पृथ्वी शॉ ने एक इंस्टा स्टोरी में कहा है कि वे ब्रेक ले रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है।

इस वजह से पृथ्वी शॉ को किया मुंबई की टीम से बाहर

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो मुंबई टीम के चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन से जुड़े लोगों का मानना ​​है कि शॉ का वजन बहुत ज्यादा है। यह भी पाया गया है कि वह नेट अभ्यास सत्रों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और अनियमित रूप से उनमें भाग लेते हैं। वहीं, टीम में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी जैसे श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और यहां तक ​​कि कप्तान अजिंक्य रहाणे भी अपने अभ्यास सत्रों में नियमित रहते हैं।

लेकिन पृथ्वी शॉ लगातार अभ्यास सत्र छोड़ते आ रहे हैं। वह एक सत्र के बाद दो सत्र छोड़ देते हैं। एमसीए के एक सीनियर सूत्र के अनुसार, कप्तान और कोच सहित चयनकर्ता और टीम प्रबंधन, शॉ को टीम से बाहर रखने के अपने फैसले पर एकमत थे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...