Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पहचाना था इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का टैलेंट, अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू से पहले ही कर लिया था टीम में शामिल

मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पहचाना था इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का टैलेंट, अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू से पहले ही कर लिया था टीम में शामिल

MI (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुम्बई इंडियंस को उनके खिताबों के लिए पहचाना जाता है। एमआई के पास वैसे तो कई बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन, मुंबई इंडियंस की एक खास बात है, जो उसे और टीमों से अलग करती है। मुंबई इंडियंस को उभरते हुए भारतीय खिलाड़ियों को समय रहते पहचानने और उन्हें अपनी टीम में शामिल करने का श्रेय भी दिया जाता है।

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू से पहले ही टीम में शामिल कर लिया था। तो आइए जानते हैं ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं:

1. जसप्रीत बुमराह 

जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस ने तब अपने खेमे में चुना था, जब उनके पास महज एक साल का घरेलू T20 अनुभव था। साल 2013 में उन्होंने केवल दो आईपीएल मैच खेले और अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने विराट कोहली को आउट करके सबका ध्यान खींचा था।

साल 2014 में भी उन्होंने आईपीएल के कुछ मैच खेले। हालांकि, यह सीजन उनके लिए ज्यादा सफल नहीं रहा। हालांकि, उनकी गेंदबाजी की अलग स्टाइल एवं उनके एक्शन ने सबको प्रभावित किया।

आईपीएल 2015 के दौरान उन्हें सिर्फ चार मैचों में ही खेलने का मौका मिला। लेकिन, उनकी यॉर्कर एवं पिच से अतिरिक्त गति निकालने की क्षमता ने जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में जगह दिला दी। 2016 से भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा बन चुके जसप्रीत बुमराह भारत के ऑल फॉर्मेट विनर मैच हैं। साथ ही मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के मुख्य स्तंभ भी हैं।

2. हार्दिक पांड्या 

मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच जॉन राइट ने सबसे पहले हार्दिक पांड्या की काबिलियत को पहचाना। मुंबई और बड़ौदा के बीच 2014 में खेले गए एक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान मौजूद जॉन राइट को हार्दिक पांड्या की 57 गेंद में नाबाद 82 रनों की पारी ने प्रभावित किया था। आईपीएल 2015 की नीलामी से पहले रिकी पोंटिंग और सपोर्ट स्टाफ ने भी पांड्या को टीम में शामिल करने पर जोर दिया।

शुरुआती दो सीजन में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, मुंबई ने उन्हें अपने खेमें में बनाए रखा। साल 2016 में उन्होंने भारतीय T20 और वनडे टीम में डेब्यू किया। इसके अगले साल ही पांड्या ने टेस्ट क्रिकेट में भी अपना कदम रखा। मुंबई इंडियंस द्वारा चार खिताबी जीत (2015, 2017, 2019, 2020) में भी वह टीम का अहम हिस्सा थे। इस समय हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के पूर्णकालिक कप्तान हैं।

3. अक्षर पटेल 

गुजरात के लिए 2012 में फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए से करियर शुरू करने वाले अक्षर पटेल, घरेलू मुकाबले में कोई खास रिकॉर्ड नहीं बना पाए थे। 2013 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, टीम काॅम्बिनेशन के चलते उन्हें कोई मुकाबला खेलने को नहीं मिला।

साल 2013-14 के रणजी सीजन के दौरान उन्होंने 369 रन 46.12 के औसत से और 23.58 के औसत से 29 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हें मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों जैसे सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग के साथ अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी मिला। हालांकि, टीम फ्रेंचाइजी ने उन्हें उन्हें रिलीज कर दिया।

इसके बाद उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए बेहतरीन खेल दिखाया, जिसकी वजह से उन्हें 2014 में भारतीय वनडे टीम और साल 2015 में टी20 डेब्यू का मौका मिला।

আরো ताजा खबर

पंजाब किंग्स बनी दुनिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली IPL टीम, आरसीबी को छोड़ा पीछे

RCB vs PBKS (Photo Source: BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) ने साल 2025 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। PBKS को गूगल की टॉप 5...

IPL’s Clutch Players: टॉप 5 खिलाड़ी जिन्होंने दबाव में किया शानदार प्रदर्शन

IPL’s clutch masters (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे रोमांचक और लोकप्रिय टी20 लीग है, जहां मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरे होते...

आईसीसी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां पर ठोका जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter/X) पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को 29 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल के दौरान आईसीसी नियमों के लेवल 1 का उल्लंघन...

वैभव सूर्यवंशी का नया धमाका, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने व्यक्तियों में टाॅप पर

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter/X) 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है। गूगल...