Skip to main content

ताजा खबर

मिताली राज को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, ACA ने महिला क्रिकेट संचालन का मेंटर किया नियुक्त

Mithali Raj. (Photo Source: Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ ने महिला क्रिकेट संचालन का मेंटर नियुक्त किया है। बता दें कि, मिताली राज को महिला क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनका प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और कई लोग मिताली राज को अपना आदर्श मानते हैं।

मिताली राज ने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के साथ 3 साल का अनुबंध किया है। उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी स्काउट और Nurture की होगी। बता दें कि, मिताली राज ने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि उन्हें महिला क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा गया है।

ACA सचिव एस. सतीश बाबू ने कहा कि, “मिताली ने हमारे साथ तीन साल का अनुबंध किया है, जिसका खास उद्देश्य राज्य भर में युवा प्रतिभाओं की खोज करना और उन्हें निखारना है। हम वाकई बहुत खुश हैं कि उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है, जो महिला क्रिकेट को नई दिशा देने के हमारे प्रयासों का हिस्सा है। ”

एसीए सचिव ने आगे कहा कि, “हम महिला क्रिकेटरों के लिए अनंतपुर में एक पूर्ण हाई परफॉरमेंस अकादमी स्थापित कर रहे हैं, जहां शुरुआत में हम विभिन्न आयु वर्गों से 80 लड़कियों का चयन करेंगे और उन्हें अकादमिक सहित 365 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।’

मिताली राज महिला प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात जायंट्स की मेंटर भी रह चुकी हैं

मिताली राज महिला प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात जायंट्स की मेंटर और सलाहकार भी रह चुकी है। हालांकि इस सीजन में गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम ने 8 मैच में सिर्फ दो में जीत दर्ज की थी जबकि 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी अच्छा रहा है और कई युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। यही नहीं युवा खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिला है।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...