Skip to main content

ताजा खबर

माही भाई ने मुझे शुरुआत से काफी सपोर्ट किया है और इसी वजह से मैं…: मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ने के बाद दीपक चाहर ने किया बड़ा खुलासा

माही भाई ने मुझे शुरुआत से काफी सपोर्ट किया है और इसी वजह से मैं मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ने के बाद दीपक चाहर ने किया बड़ा खुलासा

Deepak Chahar (Photo Source: IPL/BCCI)

बेहतरीन तेज गेंदबाज दीपक चाहर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि, दीपक चाहर इससे पहले काफी समय तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम का भाग रहे हैं। वो चेन्नई सुपर किंग्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

हालांकि आईपीएल के आगामी सीजन में दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। यही नहीं यह अनुभवी तेज गेंदबाज इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल ही में दीपक चाहर ने इस बात का खुलासा किया कि वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम में ही रहना चाहते थे क्योंकि उनके क्रिकेटिंग करियर में दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने उनका काफी सपोर्ट किया है।

दीपक चाहर ने स्पोर्ट्स तक को बताया कि, ‘माही भाई ने मुझे शुरुआत से सपोर्ट किया है और इसी वजह से मैं चेन्नई सुपर किंग्स टीम में जाना चाहता था। लेकिन नीलामी के दूसरे दिन मेरा नाम लिया गया और मुझे यह बात पता थी कि चेन्नई टीम में मेरी वापसी काफी मुश्किल है। उनका पर्स काफी कम था लेकिन 13 करोड़ होने के बावजूद उन्होंने मेरे ऊपर 9 करोड़ रुपए की बोली लगाई।

मैंने अपने दिमाग में यह बात बैठा ली थी कि अब बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। पिछले साल मेरा नाम पहले आया था और इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुझे अपनी टीम में आसानी से शामिल कर लिया था।’

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेंगे दीपक चाहर

शानदार तेज गेंदबाज का प्रदर्शन आईपीएल में काफी अच्छा रहा है। दीपक ने 81 आईपीएल मैच में 28.84 के औसत से 77 विकेट झटके हैं। दीपक चाहर के मुंबई इंडियंस टीम में आने से उनका गेंदबाजी लाइनअप और भी मजबूत हो गया है। दीपक चाहर के साथ सबसे अच्छी बात यह रही है कि उन्होंने पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवर में भी घातक गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला है।

पिछले काफी समय से दीपक को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नहीं देखा गया है और आगामी सीजन में वो मुंबई इंडियंस की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

Joe Root-Harry Brook नहीं, इस भारतीय स्टार को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानते हैं ज्योफ्री बॉयकॉट

Indian team (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट के कई बड़े सितारे मौजूदा दौर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रूट (Joe Root), बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जोस...

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

Virat Kohli and Abhinandan Singh (Image Credit- Twitter X) 17 अगस्त 2026 को जारी यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh)...

ENG vs PAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान...

SL vs IND 1st Test, Day 4: गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 84/4

SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के...