
Yuvraj Singh, Yograj Singh and MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)
दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। योगराज सिंह के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने उनके बेटे युवराज सिंह का क्रिकेटिंग करियर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब योगराज सिंह ने धोनी की बेज्जती की है। इससे पहले भी उन्हें धोनी की आलोचना करते हुए देखा और सुना गया है।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। धोनी की कप्तानी में युवराज सिंह ने इन दोनों ही टूर्नामेंट में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज सिंह ने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी इन दोनों ही टूर्नामेंट में छाप छोड़ी थी। योगराज सिंह के मुताबिक युवराज सिंह के करियर को खत्म करने के पीछे धोनी का सबसे बड़ा हाथ रहा है और इसके लिए वो पूर्व भारतीय कप्तान को कभी भी माफ नहीं करेंगे।
योगराज सिंह ने जी स्विच को बताया कि, ‘मैं कभी भी महेंद्र सिंह धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें शीशे के सामने अपने चेहरे पर देखना चाहिए। वो इतने बड़े क्रिकेटर हैं लेकिन उन्होंने जो मेरे बेटे के खिलाफ किया है वो सब अब सामने आ रहा है और उन्हें मैं जिंदगी में कभी भी नहीं भुला पाऊंगा। मैंने अपनी जिंदगी में दो चीजें कभी भी नहीं की है, पहला- जिसने भी मेरे साथ गलत किया है उसको मैंने कभी भी माफ नहीं किया है और दूसरा मैं उनके कभी भी गले नहीं मिला हूं फिर चाहे वो मेरे परिवार वाले हो या मेरा बेटा।
महेंद्र सिंह धोनी ने मेरे बेटे की जिंदगी को बर्बाद कर दिया है। युवराज सिंह 4 से 5 साल और खेल सकते थे। मैं चुनौती देता हूं कि आप युवराज सिंह जैसे बेटे को पैदा करें। यहां तक की गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने भी यह बात पहले कही है कि दूसरा युवराज सिंह नहीं हो सकता है। भारत को उन्हें कैंसर से लड़ने और देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारत रत्न देना चाहिए।’
युवराज सिंह की बायोपिक भी बन रही है
बता दें, हाल ही में टी-सीरीज ने इस बात की घोषणा की है कि युवराज सिंह की जिंदगी पर बायोपिक बनने जा रही है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है कि कौनसा अभिनेता इस बायोपिक में युवराज सिंह की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।
युवराज सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 402 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने सभी प्रारूपों को मिलाकर 17 शतक और 71 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 11,178 रन बनाए हैं। युवराज सिंह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है।
अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’
AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11
ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

