
Women’s World Cup 2025 (image via getty)
आईसीसी ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारत में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होने वाले आगामी महिला वनडे विश्व कप के लिए बंपर पुरस्कार राशि की घोषणा की है। कुल 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि आईसीसी द्वारा 2022 में न्यूजीलैंड में खेले गए इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण (3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में दी गई राशि का लगभग चार गुना है।
कुल पुरस्कार राशि 2023 में भारत में आयोजित आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप में दी जाने वाली कुल पुरस्कार राशि से 3.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर अधिक है। 2023 में एकदिवसीय विश्व कप में, चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर लेकर घर लौटा था।
महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है: जय शाह
आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने सोमवार, 1 सितंबर को कहा, “यह घोषणा महिला क्रिकेट के सफर में एक निर्णायक मील का पत्थर है। पुरस्कार राशि में यह चार गुना वृद्धि महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और इसके लॉन्ग टर्म ग्रोथ के प्रति हमारे स्पष्ट कमिटमेंट को दर्शाती है।”
कुल पुरस्कार राशि – 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर
विजेता – 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर
उपविजेता – 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर
सेमीफाइनलिस्ट – 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर
ग्रुप स्टेज मैच जीत – 34,314 अमेरिकी डॉलर
प्रत्येक भाग लेने वाली टीम को 250,000 अमेरिकी डॉलर की राशि की गारंटी दी गई है।
शाह ने आगे कहा, “हमारा संदेश साफ है, महिला क्रिकेटरों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे इस खेल को पेशेवर रूप से चुनेंगी तो उनके साथ पुरुषों के बराबर व्यवहार किया जाएगा।”
“हम सभी स्टेकहोल्डर्स, प्रशंसकों, मीडिया, साझेदारों और सदस्य बोर्डों से आग्रह करते हैं कि वे महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने और इसे वह पहचान और सम्मान दिलाने में हमारा साथ दें।”
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश आठ टीमों के इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। ग्रुप चरण राउंड-रॉबिन प्रारूप में होगा जिसमें प्रत्येक टीम एक बार अन्य सात टीमों से भिड़ेगी।
दिलचस्प बात यह है कि यह पुरस्कार राशि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद जीती गई पुरस्कार राशि से दोगुनी है।
SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

