Skip to main content

ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने रचा इतिहास, टिकट बिक्री ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

ICC Women's T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter - X)
ICC Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X)

ICC महिला T20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही इतिहास रच रहा है। इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट की टिकट बिक्री ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में अभी एक महीना बाकी है, लेकिन अब तक 1 लाख 45 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। क्रिकेट फैंस के बीच महिलाओं के क्रिकेट को लेकर बढ़ते उत्साह का यह सबसे बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

इस बार की टिकट बिक्री ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 2020 महिला टी20 वर्ल्ड कप के कुल दर्शक आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2020 के पूरे टूर्नामेंट में कुल 1,36,549 दर्शक मैदान पर पहुंचे थे, जबकि 2026 संस्करण में यह आंकड़ा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पार हो चुका है।

आईसीसी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में टिकट बिक्री 1.5 लाख के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। इससे साफ है कि दुनियाभर में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार तेजी से बढ़ रही है।

इंग्लैंड और वेल्स में दिखेगा महिला क्रिकेट का जलवा

गौरतलब है कि इस बार यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड और वेल्स के 7 मैदानों पर खेला जाएगा। इसमें दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले बर्मिंघम, मैनचेस्टर, लीड्स, साउथैम्पटन, ब्रिस्टल और लंदन जैसे प्रमुख शहरों में आयोजित होंगे।

टूर्नामेंट से पहले ‘स्पिरिट वीक’ और ट्रॉफी टूर जैसे खास कार्यक्रम भी रखे गए हैं। ट्रॉफी को अलग-अलग मेजबान शहरों में ले जाया जाएगा, ताकि फैंस इस बड़े आयोजन का हिस्सा बन सकें।

आईसीसी अपनी चैरिटी पहल ‘क्रिकेट फॉर गुड’ के जरिए स्थानीय समुदायों में क्रिकेट क्लीनिक भी आयोजित करेगा। इसमें युवा खिलाड़ियों को दुनिया की स्टार महिला क्रिकेटरों से ट्रेनिंग और टिप्स सीखने का मौका मिलेगा।

दूसरी ओर, यह रिकॉर्ड सिर्फ टिकट बिक्री का नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट के तेजी से बढ़ते प्रभाव का भी संकेत है। आईसीसी लंबे समय से महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है, और अब उसके सकारात्मक परिणाम साफ दिखाई देने लगे हैं।

ICC महिला T20 विश्व कप वार्म-अप मैचों का कार्यक्रम

तारीख टीमें कार्यक्रम का स्थान
6 जून 2026 नीदरलैंड्स बनाम स्कॉटलैंड डर्बी
6 जून 2026 दक्षिण अफ्रीका बनाम आयरलैंड लोबॉरो
6 जून 2026 श्रीलंका बनाम पाकिस्तान डर्बी
6 जून 2026 न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश लोबॉरो
8 जून 2026 वेस्टइंडीज बनाम भारत कार्डिफ
8 जून 2026 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया कार्डिफ
9 जून 2026 स्कॉटलैंड बनाम पाकिस्तान डर्बी
9 जून 2026 आयरलैंड बनाम बांग्लादेश लोबॉरो
9 जून 2026 नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका डर्बी
9 जून 2026 दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड लोबॉरो
10 जून 2026 भारत बनाम इंग्लैंड कार्डिफ
10 जून 2026 वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया कार्डिफ

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: वनडे सीरीज के लिए कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, देखने मिलेगा युवा-अनुभव का मिश्रण

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X) भारत अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटने जा रही है। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल का 58वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले...

PBKS vs MI: धर्मशाला में बारिश का खतरा, पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों पर मंडराया संकट

Punjab Kings IPL (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही पंजाब किंग्स के सामने अब एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। टीम गुरुवार...

14 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: PBKS मैच में हार्दिक, सूर्यकुमार की संभावना नहीं; बुमराह MI की कप्तानी कर सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या...