
Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)
भारतीय महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि कैसे महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में भाग लेने से उन्हें आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मदद मिलेगी। बता दें, जेमिमा रोड्रिग्स पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में भाग ले रही हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उनके ऊपर शानदार प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा।
जेमिमा रोड्रिग्स के मुताबिक अगर वो महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो इससे उनके ऊपर से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दबाव पूरी तरह से हट जाएगा। जेमिमा रोड्रिग्स WCPL में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेल रही है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बारबाडोस रॉयल्स महिला टीम के खिलाफ 16 रन बनाए थे।
जेमिमा रोड्रिग्स ने फेनकोड पर बताया कि, ‘सबसे पहले मेरा यही काम है कि मैं WCPL में अच्छा प्रदर्शन करूं। इससे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी मेरी तैयारी पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मुझे लगता है कि आगामी टूर्नामेंट से पहले यही मुकाबले मुझे खेलने को मिलेंगे और बाकी मेरी खुद की तैयारी होगी। जितना ज्यादा आप इन परिस्थिति में रहेंगे उतना ज्यादा दबाव वाले समय में आप और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसलिए मैं WCPL को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी से ज्यादा देख रही हूं।’
कुछ चीजों को आगे देखने के लिए मैं बेताब हूं: जेमिमा रोड्रिग्स
जेमिमा रोड्रिग्स यही चाहती है कि आगामी टूर्नामेंट से पहले वो अपनी तैयारी को पूरा करें और महिला टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आए।
जेमिमा रोड्रिग्स ने आगे कहा कि, ‘कुछ चीजों को आगे देखने के लिए मैं बेताब हूं। नेट्स में भी मैं कुछ चीजों पर काम कर रही हूं लेकिन जब आप अभ्यास करते हैं तो यह काफी अलग होता है और मैच में रिजल्ट आपके पक्ष में नहीं होता है। साथ ही मुझे त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से महत्वपूर्ण प्रदर्शन करना है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभानी है।’
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

