Skip to main content

ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, बना दिया ये ऐतिहासिक रिकाॅर्ड 

India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मैच आज 17 जून, बुधवार को भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों के बीच लीड्स के ऐतिहासिक हेडिंग्ली मैदान पर खेला जा रहा है। तो वहीं, इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

मुकाबले में भारत ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 209 रन बनाए। तो वहीं, जैसे ही मुकाबले में भारत ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया, वैसे ही भारत ने इतिहास रच दिया। बता दें अब भारत इंग्लैंड के बाद आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 200+ स्कोर बनाने वाले दूसरी टीम बन गई है। भारत और इंग्लैंड से पहले किसी भी टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 200 से ज्यादा का स्कोर नहीं बनाया है।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़े टोटल

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका 2026 – 219/5

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 2023 – 213/5

भारत बनाम नीदरलैंड 2026 – 209/5 (आज)

साउथ अफ्रीका बनाम थाइलैंड 2020 – 195/3

भारत बनाम न्यूजीलैंड 2018 – 194/5

नीदरलैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 210

दूसरी ओर, आपको इस मैच की पहली पारी के बारे में बताएं तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 209 रन बनाए। तो वहीं, टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़कर टीम को एक मजबूत आधार दिया।

मंधाना ने 74 तो शेफाली ने 55 रन बनाए। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रनों का योगदान दिया। अंत में विकेटकीपर रिचा घोष ने 8 गेंदों में 20* रन बनाए, तो दीप्ति शर्मा 2 गेंदों में 10* रन बनाकर नाबाद रही और टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

देखने लायक बात होगी क्या नीदरलैंड की महिला टीम, भारत से मिले इस मजबूत लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराकर, भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

India vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 170 रनों से बड़ी जीत हासिल कर,...

अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

IND A vs AFG A (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका में इस समय भारत और अफगानिस्तान ए टीमों के बीच एक ट्राई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, इसी...

BAN vs AUS, 1st T20I: जम्पा की शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

BAN vs AUS,1st T20I (image via getty) ऑस्ट्रेलिया ने चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में कड़े मुकाबले में चार विकेट से जीत के साथ...

Women’s T20 World Cup 2026: नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मैच आज 17 जून को भारत और नीदरलैंड की महिला...