Skip to main content

ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप में करीब 1 दशक बाद मैच जीतने पर, मैदान पर ही रोने लगी बांग्लादेश की कप्तान Nigar Sultana, देखें वीडियो

महिला टी20 वर्ल्ड कप में करीब 1 दशक बाद मैच जीतने पर, मैदान पर ही रोने लगी बांग्लादेश की कप्तान Nigar Sultana, देखें वीडियो

Bangladesh Women vs Scotland Women (Image Credit- Twitter X)

Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत आज 3 अक्टूबर, गुरूवार से बांग्लादेश की मेजबानी में यूएई में शुरू हो चुकी है। तो वहीं पहला मैच बांग्लादेश और स्काॅटलैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया।

बता दें कि इस मुकाबले में बांग्लादेश ने करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीत लिया है। तो वहीं इस जीत के बाद टीम की कप्तान और विकेटकीपर निगर सुल्ताना (Nigar Sultana) मैदान पर भावुक होती हुई नजर आई। स्काॅटलैंड के खिलाफ 16 रनों से जीत के बाद निगर मैदान पर घुटने के बल बैठ गई और उनकी आंखे नम हो गई। इसके अलावा उन्हें ड्रेसिंग रूम में भी रोते हुए देखा गया।

देखें निगर सुल्ताना के इमोशनल होने की यह वीडियो

बांग्लादेश बनाम स्काॅटलैंड मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शती रानी ने 29, मुर्शिदा खातून ने 12, सोभना मोस्तरी ने 36 और निगर सुल्ताना ने 18 रनों की पारी खेली।

तो वहीं स्काॅटलैंड महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सस्कीया होर्ली को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो कप्तान कैथरीन ब्रायस, ओलिविया बैल और कैथरीन फ्रेजर को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब स्काॅटलैंड बांग्लादेश से मिले 120 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 103 रन ही बना पाई और मैच में उसे 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

स्काॅटलैंड के लिए विकेटकीपर साराह ब्रायस ने 49 रनों की बेस्ट पारी खेली, लेकिन बाकी और कोई खिलाड़ी ज्यादा रन नहीं बना पाया। तो वहीं 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लेने वाली रितु मोनी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...