Skip to main content

ताजा खबर

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इन दो खिलाड़ियों को मिली पहली बार एंट्री

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान इन दो खिलाड़ियों को मिली पहली बार एंट्री

England Women (Image Source: ECB)

इंग्लैंड ने अक्टूबर में शुरू होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की अगुवाई हीथर नाइट करेंगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज बेस हीथ और ऑलराउंडर फ्रेया केम्प को पहली बार टी20 विश्व कप टीम में चुना गया है, साथ ही डेनिएल गिब्सन को भी इस बार मौका मिला है, जो दक्षिण अफ्रीका में पिछले संस्करण के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम में शामिल थी।

2023 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन के साथ स्पिनर लिन्से स्मिथ नजर आएंगी, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड टी20 टीम में वापसी की। तेज गेंदबाज लॉरेन अबू धाबी में तैयारी कैंप के लिए टीम में शामिल होंगी।

ट्रेनिंग कैंप के लिए टीम जाएगी अबू धाबी

बता दें कि वार्म मैचों से पहले इंग्लैंड टीम ट्रेनिंग कैंप (13-24 सितंबर) के लिए अबू धाबी जाएगी। इसके बाद ग्रुप बी में उनका सामना शारजाह और दुबई में बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज से होगा।

वहीं टीम की घोषणा के दौरान हेड कोच जॉन लुईस ने कहा कि, “खिलाड़ियों के इस ग्रुप के साथ टीमों और स्क्वॉड का चयन करना अविश्वसनीय रूप से मुश्किल और कठिन हो गया है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनका टीम से बाहर होना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है और भविष्य में हम इंग्लैंड क्रिकेट के साथ जो करेंगे उसमें वे एक बड़ा हिस्सा होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि चुने गए 15 खिलाड़ी युवा- अनुभव का कॉम्बिेशन हैं, जो परिस्थितियों से निपटने और सफलता हासिल करने के मामले में एक संतुलित टीम हैं।

 इंग्लैंड स्क्वॉड महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए (England Women’s squad for ICC Women’s T20 World Cup 2024)

हीथर नाइट (कप्तान)
लॉरेन बेल
मैया बाउचियर
ऐलिस कैप्सी
चार्ली डीन
सोफिया डंकले
सोफी एक्लेस्टोन
डेनिएल गिब्सन
सारा ग्लेन
बेस हीथ
एमी जोन्स
फ्रेया केम्प
नेट सिवर-ब्रंट
लिन्से स्मिथ
डैनी व्याट

टूर्नामेंट में इंग्लैंड टीम का शेड्यूल (England’s schedule in the tournament)

शनिवार 5 अक्टूबर, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह
सोमवार 7 अक्टूबर, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह
रविवार 13 अक्टूबर, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
मंगलवार 15 अक्टूबर, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

गुरुवार 17 अक्टूबर, सेमीफाइनल 1, दुबई
शुक्रवार 18 अक्टूबर, सेमीफाइनल 2, शारजाह
रविवार 20 अक्टूबर, फाइनल, दुबई

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...