Skip to main content

ताजा खबर

‘महिला क्रिकेट के लिए यह एक शानदार मौका’ – पहले विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर उत्साहित हैं एलिस पैरी

‘महिला क्रिकेट के लिए यह एक शानदार मौका’ – पहले विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर उत्साहित हैं एलिस पैरी

Ellyse Perry Opens Up on Inaugural Women’s Champions Trophy (image via getty)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार एलिस पैरी ने विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के आगामी पहले संस्करण को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है। वह इस नए ग्लोबल इवेंट को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के विस्तार में एक अहम पड़ाव के तौर पर देख रही हैं।

14 से 28 फरवरी, 2027 तक श्रीलंका में होने वाला यह टूर्नामेंट आईसीसी कैलेंडर में एक रोमांचक और तेज रफ्तार वाला फॉर्मेट लेकर आएगा। इस पहले टूर्नामेंट के महत्व पर बात करते हुए, पैरी ने कहा कि यह इवेंट शीर्ष देशों को कड़े दबाव में अपने कौशल को परखने के लिए एक नया और बेहतरीन मंच प्रदान करेगा।

सभी टीमों के लिए एक और शानदार मौका है: पैरी

पैरी ने जिओस्टार पर कहा, “यह महिलाओं के खेल और इसमें हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के लिए एक और शानदार मौका है। मेरे नजरिए से, यह एक नया इवेंट है, इसलिए ऐसी चीज का हिस्सा बनना हमेशा रोमांचक होता है। साथ ही, कैलेंडर में यह एक नई जगह है, जो सभी के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप हर मैच अच्छा खेलना चाहते हैं। यह टूर्नामेंट शारीरिक और मानसिक रूप से एक बड़ी चुनौती होगी, और इन मैचों की तैयारी के लिए सभी को पूरी तरह तैयार रहना होगा। लेकिन हां, सोच वही रहती है, आप बस हर मैच जीतना चाहते हैं।”

बर्मिंघम फीनिक्स के साथ ‘विमेंस हंड्रेड’ 2026 के दौरान, पेरी ने सात पारियों में 55.75 के बेहतरीन औसत और 136.80 के स्ट्राइक रेट से कुल 223 रन बनाए; इसमें दो अर्धशतक और 68 रन (नाबाद) का उनका सर्वोच्च स्कोर भी शामिल है।

पैरी ने कहा, “जैसे-जैसे आप एक इंसान के तौर पर आगे बढ़ते हैं, आप स्वाभाविक रूप से बदलते और विकसित होते जाते हैं। इतने सालों तक इस खेल से जुड़े रहने के दौरान, मुझे कई तरह के अनुभव हुए, बहुत कुछ सीखने को मिला, कई लोगों के साथ काम करने का मौका मिला और नई चीजें आजमाने के अवसर मिले। मुझे लगता है कि जैसे-जैसे ये सब होता है, आप धीरे-धीरे नई चीजें जोड़ते जाते हैं या अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाते हैं। अक्सर ये बदलाव छोटे-छोटे होते हैं, लेकिन लंबे समय में हमेशा कुछ नया सीखने या और बेहतर करने का मौका मिलता है।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 24 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) मुंबई के मशहूर ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक जोरदार नेट प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली को कड़ी मेहनत करते देखा गया। भारत की...

NZ vs IND: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य 

New Zealand vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल मैदान पर भारत और न्यूलीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच...

WPL 2027: नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों को शायद ही मिले कोई खरीददार, लिस्ट में कई बड़े नाम

WPL Auction 2027 (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार कुल 146 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा...

इतिहास रचने से मात्र 2 विकेट दूर अर्शदीप सिंह! ऐसा करते ही भुवनेश्वर कुमार को छोड़ देंगे पीछे

NZ vs IND 2026: Arshdeep Singh (image via getty) भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच में...